एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के मरने वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, कहा- पहले तेजस्वी के साथ...

BJP VS JDU: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करने वाले बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने उन पर हमला किया है.

BJP On Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ ना जाने वाले बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव बीजेपी जीतेगी. 

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार (31 जनवरी) को कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले कहते थे कि वो मर जाएंगे लेकिन तेजस्वी यादव के साथ नहीं जाएंगे. उन्हें अपने शासन के कारण बिहार के लोगों की पीड़ा को रोकना चाहिए.'' साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. 

नीतीश कुमार ने क्या कहा था 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (30 जनवरी) को कहा था कि वह बीजेपी से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे. उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब बीजेपी ने फैसला किया है कि जेडीयू के अलोकप्रिय नेता से फिर से गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है. कुमार ने यह टिप्पणी उत्तर बिहार के दरगंभा में प्रदेश बीजेपी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक में किए गए फैसले के बारे में मीडिया के पूछे जाने पर की. 

क्या याद दिलाया? 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साथ ही बीजेपी को 2010 के विधानसभा चुनाव समेत उनके नेतृत्व में मिली शानदार सफलताओं की याद दिलाई. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो राज्य में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन था. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साथ ही बीजेपी को यह भी याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिमों समेत उनके सभी समर्थकों के वोट मिलते थे, जो बीजेपी की हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर हमेशा सतर्क रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2013 में बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद उन्होंने 2017 में फिर से बीजेपी से गठबंधन करके भूल की थी.

यह भी पढ़ें- Budget 2023: भारत का आम बजट, कैसा होगा? ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति से समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget