एक्सप्लोरर

Ukraine War: बीजेपी सांसद का दावा- PM मोदी ने यूक्रेन में 3 घंटे तक रुकवा दिया था युद्ध, सरकार ने ऐसे दावों को किया था खारिज

Russia Ukraine War: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि PM ने युद्ध को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष से बात की थी ताकि भारतीय छात्रों को निकाला जा सके.

Ravi Shankar Prasad on Russia Ukraine War: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच 3 घंटे तक युद्ध को रुकवा दिया था. पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत के छात्रों को यूक्रेन (Ukraine) से निकालने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से पीएम मोदी ने बात की थी. भारतीय छात्रों (Indian Students) को निकालने के लिए दोनों देशों के बीच तीन घंटे तक युद्ध विराम हुआ था. इससे पहले सरकार ने युद्ध विराम को लेकर ऐसे दावों को खारिज कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से बीजेपी के सांसद ने ये दावा किया है.

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघर्ष क्षेत्र में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन घंटे तक रोकने में कामयाब रहे थे. शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब युद्ध अपने चरम पर था और बड़ी संख्या में भारतीय मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंस हुए थे.

क्या PM मोदी ने यूक्रेन में 3 घंटे रुकवा दिया था युद्ध?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों को निकालना भारत सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी. जब पीएम मोदी ने यूक्रेन और रूस में भारत के उच्चायुक्तों से निकासी योजना के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब युद्धविराम हो. उनके सुझावों के बाद, पीएम ने युद्ध को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात की थी ताकि भारतीय मेडिकल छात्रों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जा सके. 

रविशंकर प्रसाद का क्या है दावा?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम ने नेताओं से कहा था कि वह अपने बच्चों को युद्ध क्षेत्र में नहीं छोड़ेंगे. उनकी बातचीत के बाद, भारतीय छात्रों को सुरक्षित मार्ग देने के लिए युद्ध को तीन घंटे के लिए रोक दिया गया था. यह दुनिया में हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की स्थिति है. बता दें कि इससे पहले भी मीडिया में ये खबर काफी सुर्खियों में थी कि भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को बाहर निकालने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को कुछ घंटों के लिए रुकवा दिया था लेकिन 3 मार्च को विदेश मंत्रालय ने इस खबर का खंडन किया था कि भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने युद्ध रोक दिया था.

विदेश मंत्रालय ने पहले खबरों का किया था खंडन

उस दौरान मीडिया में हर जगह ये खबर चली थी कि खारकीव (Kharkiv) में फंसे भारतीय छात्रों (Indian Student) को निकालने के लिए रूस (Russia) ने 6 घंटे युद्ध रोक दिया था. विदेश मंत्रालय ने खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं है कि हमारे कहने पर युद्ध रुका. गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग छिड़ने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय मेडिकल छात्र कीव, खार्किव, मारियुपोल समेत कई दूसरे शहरों में फंस गए थे.

ये भी पढ़ें:

Rahul Gandhi Attack: 'घर का पता लोक कल्याण मार्ग रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता'- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान - 15 अगस्त तक 500 तिरंगे फहराने का लक्ष्य, कश्मीर पलायन का भी किया जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget