एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Attack: 'घर का पता लोक कल्याण मार्ग रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता'- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

Rahul Gandhi on Inflation: राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. इससे पहले उन्होंने कश्मीरी पंडितों का मसला उठाया था.

Rahul Gandhi on PM Modi Over Inflation: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मसलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोलते रहे हैं. इस बार फिर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि घर का पता कल्याण मार्ग रख लेने से किसी का कल्याण नहीं होता है.

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सीधे तौर से केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को एक तरह से कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि घर का पता लोक कल्याण मार्ग रख लेने से किसी का कल्याण नहीं हो जाता है. देश में महंगाई बढ़ गई है और लोगों की कमाई कम हो रही है.

महंगाई को लेकर राहुल का केंद्र सरकार पर तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट करते हुआ लिखा, "घर का पता 'लोक कल्याण मार्ग' रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता. प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए 'महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ' मॉडल को लागू किया है."

बीजेपी ने कश्मीर को सत्ता की सीढ़ी बनाया- राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा था. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि बैंक मैनेजर, शिक्षक और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं. जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है. बीजेपी ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है. कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी.

कश्मीरी पंडितों के धरने को लेकर राहुल का BJP पर प्रहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इससे पहले 1 जून को भी ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था. अपने ट्वीट में उन्होंने लखा था कि कश्मीर (Kashmir) में पिछले 5 महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गयी. एक शिक्षिका की हत्या कर दी गयी. 18 दिनों से कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) धरने पर हैं लेकिन बीजेपी 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है. उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी, ये कोई फ़िल्म नहीं, आज कश्मीर की सच्चाई है.

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद गैंगरेप मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग, पॉलिटिकल कनेक्शन भी आया सामने

सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर्स की हुई पहचान, सोनीपत के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget