एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'बिहार संभलता नहीं, कांग्रेस भाव नहीं देती', नीतीश के 100 सीटें वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ravi Shankar Prasad On Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया था कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो बीजेपी 100 सीटों से कम में ही सिमट जाएगी. वह लगातार सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं.

BJP On Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे हुए हैं. उनकी कोशिश है कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का मुंह दिखाया जाए. यहां तक की नीतीश अब दावा करने लगे हैं कि अगर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हुईं तो अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 सीटों से भी कम में सिमट जाएगी. उनके इसी बयान को लेकर अब बीजेपी ने भी उन्हें आड़े हाथ लिया है. 

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश बाबू देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं. वो नहीं देख रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार तो उनसे संभलता नहीं. कांग्रेस तो उन्हें भाव नहीं दे रही है. इसके बाद भी वह लालू जी के चक्कर में फंस गए हैं और रात में सपने देखने लगे हैं. 

नीतीश कर रहे विपक्षी दलों को एकजुट 

दरअसल, अगले लोकसभा चुनाव में बमुश्किल साल भर का समय ही बचा है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल बीजेपी को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. नीतीश कुमार अब कांग्रेस को साथ लाने की हर कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पटना में लेफ्ट के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से अपील करते हुए कहा कि अब देर न करे कांग्रेस. बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट कीजिए. तय कीजिए कहां-कहां कौन लड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: 

शिवसेना चुनाव चिन्ह पर सियासत तेज! चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट जाएगा ठाकरे गुट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget