एक्सप्लोरर

Rapid Rail: भारत की पहली रैपिड रेल के लिए सुदर्शन ने दिल्ली में खोदी सुरंग, 45 मिनट में तय होगा सफर

Rapid Rail Project: देश के पहले रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. इसी क्रम में दिल्ली-गाजियाबाद से मेरठ के लिए बन रहे इस कॉरिडोर के लिए दिल्ली के अंदर सुरंग खोदी गई.

Rapid Rail Tunnel: भारत की पहली रैपिड रेल के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर शनिवार को दिल्ली खंड के लिए पहली सुरंग की खुदाई की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सुरंग खोदने वाली मशीन ‘सुदर्शन 4.1’ ने पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में सफलता हासिल की है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एक बयान में कहा है कि तीन किलोमीटर लंबी यह सुरंग दिल्ली में किसी भी सुरंग-खुदाई करने वाली मशीन द्वारा बनाई गई सबसे लंबी है और इसका निर्माण जनवरी 2022 में शुरू हुआ था. दिल्ली में इस कॉरिडोर के जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार, चार स्टेशन हैं, जिनमें सिर्फ आनंद विहार स्टेशन अंडरग्राउंड है.

4 सुरंगों का होना है निर्माण

गौरतलब है कि दोनों दिशाओं में आवाजाही के लिए 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के लिए दिल्ली में चार सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के लिए तैयार किए जा रहे आरआरटीएस कॉरिडोर की 82 किलोमीटर की कुल लंबाई में से 14 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में है और 68 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है.

इमरजेंसी क्रॉस पैसेज का भी हो रहा निर्माण

वहीं, कॉरिडोर के 12 किमी लंबे भूमिगत भाग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरंग में कुल 21 आपात निकास मार्ग (इमरजेंसी क्रॉस पैसेज) बनाए जाएंगे. इन आपात निकास मार्ग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रेलियन टनलिंग प्रणाली (एनएटीएम) की तकनीक पर किया जा रहा है. आनंद विहार से साहिबाबाद के बीच दो किमी लंबी सुरंग का निर्माण तेज गति से जारी है. यहां दो सामानांतर सुरंगों में कुल चार आपात निकास मार्ग होंगे. वहीं आनंद विहार से न्यू अशोकनगर में निर्माणाधीन तीन किमी लंबी दो समानांतर सुरंग में कुल आठ आपात निकास मार्ग होंगे. सर्वाधिक नौ आपात निकास मार्ग का निर्माण मेरठ में निर्माणाधीन सुरंगों में किया जाएगा.

मेरठ में भैंसाली से मेरठ सेंट्रल के बीच निर्माणाधीन दो किमी की सुरंग में छह आपात निकास मार्ग, भैंसाली से बेगमपुल के बीच एक किमी लंबी सुरंग में दो और गांधी बाग से बेगमपुल के बीच 700 मीटर लंबी सुरंग में एक आपात निकास मार्ग का निर्माण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: रीजनल रैपिड रेल के दौड़ने से पहले शुरू हो गई सेंधमारी, स्टेशन से प्लेट्स और लाखों के केबल चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget