एक्सप्लोरर

जेल में भी बलात्कारी बाबा की नौटंकी जारी, रात में बीमारी का बहाना बनाकर भूखा सोया

राम रहीम पहले एक साध्वी के बलात्कार के जुर्म में दस साल की सजा काटेगा फिर उसकी दस साल की दूसरी सजा शुरू होगी. यानी अब राम रहीम को साल 2037 तक जेल में रहना होगा. अभी वो पचास साल का है मतलब ये कि अब सत्तर साल की उम्र में जाकर राम रहीम जेल से बाहर निकल पाएगा.

रोहतक/सिरसा: साल 2002 में दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. सजा मिलने के बाद बलात्कार के दोषी गुरमीत रहीम की पहली रात जेल में कटी. बताया जा रहा है कि राम रहीम ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया और भूखा ही सो गया. कल राम रहीम ने अदालत में शिकायत की कि जेल में खाना ठीक नहीं मिलता. इस पर जज ने कहा कि जो बाकी कैदियों को मिलता है वही मिलेगा.

कल क्या-क्या हुआ ?

राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक जेल में ही बने स्कू?ल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था. जेल के आसपास सुरक्षा का ऐसा इंतजाम था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था.  सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज जगदीप सिंह पंचकूला से हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक जेल पहुंचे.

राम रहीम ने हाथ जोड़कर रहम मांगा

दोपहर ढाई बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई. बलात्कार के दोषी राम रहीम ने कोर्ट रूम में खूब नौटंकी की, वो फफक फफक कर रोने  लगा. राम रहीम ने हाथ जोड़कर रहम मांगा लेकिन जज जगदीप सिंह ने राम रहीम के आंसुओं पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया.

सजा पर बहस के दौरान सीबीआई के वकील ने राम रहीम को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की लेकिन राम रहीम ने गुहार लगाते हुए कहा कि अच्छे कामों के लिए उनपर रहम किया जाए. राम रहीम ने कहा, ‘’मैंने समाजसेवा की है रहम करें. मैंने सफाई अभियान और रक्तदान में योगदान दिया है रहम बरतें.’’

दोनों साध्वियों से बलात्कार के जुर्म में 10-10 साल की सजा

सीबीआई के वकील ने कहा कि राम रहीम ने जो कुछ भी किया हो लेकिन बलात्कार का दोष कम नहीं हो जाता. दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुजरिम को दोनों साध्वियों के बलात्कार के जुर्म में 10-10 साल की सजा दी जाती है यानी कुल सजा 20 साल.

साल 2037 तक जेल में रहेगा राम रहीम

राम रहीम पहले एक साध्वी के बलात्कार के जुर्म में दस साल की सजा काटेगा फिर उसकी दस साल की दूसरी सजा शुरू होगी. यानी अब राम रहीम को साल 2037 तक जेल में रहना होगा. अभी वो पचास साल का है मतलब ये कि अब सत्तर साल की उम्र में जाकर राम रहीम जेल से बाहर निकल पाएगा.

जब जज जगदीप सिंह फैसला पढ़ रहे थे तो भी राम रहीम हाथ जोड़े रो रहा था, फैसला आने के बाद राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगा. इसके बाद जेल के कर्मचारी राम रहीम को फटकारते हए जेल में ले गए. सजा के एलान के बाद एक और ड्रामा भी राम रहीम ने किया.

जो बाकी कैदियों को मिलता है वही मिलेगा- कोर्ट

राम रहीम ने कोर्ट के फैसले के बाद अदालत में चाय की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया. राम रहीम ने अदालत में शिकायत की कि जेल में खाना ठीक नहीं मिलता. इस पर जज ने कहा कि जो बाकी कैदियों को मिलता है वही मिलेगा.

कोर्ट ने राम रहीम को इस बात पर भी फटकार लगाई कि वो जेल में सूटकेस लेकर क्यों आया. साथ में अपनी करीबी हनीप्रीत को हेलिक़ॉप्टर में साथ लाने को लेकर भी जज ने राम रहीम को फटकार लगाई. राम रहीम को 20 साल की सजा का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है.

क्या है मामला?

राम रहीम पर पंद्रह साल पहले डेरा सच्चा सौदा की साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया था. साध्वी ने प्रधानमंत्री और हाईकोर्ट को चिट्ठी लिखकर राम रहीम की पोल खोली थी. सीबीआई ने इस मामले की जांच की और अब पंद्रह साल बाद राम रहीम को उसके किए की सजा मिली है.

यह भी पढ़ें-

राम रहीम रेप केस: सिरसा में शांति, डेरा के बैंक अकाउंट्स पर रोक लगाने के आदेश

रामचंद्र छत्रपति: वह जाबांज पत्रकार जिसने राम रहीम की चूलें हिला दीं!

जानें, राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाने वाले जज के परिवार ने क्या कहा?

यहां पढ़ें : सजा के बाद 'बलात्कारी बाबा' के साम्राज्य का वारिस कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget