एक्सप्लोरर

रंजन गोगोई का अगला चीफ जस्टिस बनना लगभग तय, CJI दीपक मिश्रा ने भेजी उनके नाम की सिफारिश

सीजेआई की सिफारिश के बाद ये लगभग तय है कि जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई हो सकते हैं. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस रंजन गोगोई के नाम की सिफारिश की है. सीजेआई की इस सिफारिश पर अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार देगी, हालांकि रंजन गोगोई का अगला चीफ जस्टिस बनना लगभग तय माना जा रहा है.

सीजेआई की सिफारिश के बाद ये लगभग तय है कि जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. जस्टिस दीपक मिश्रा का कार्यकाल 2 अक्टूबर तक है. रंजन गोगोई उन्हीं 4 जजों में शामिल हैं जिन्होंने जनवरी में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस रंजन गोगोई को अगला चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश कानून मंत्रालय को भेजी है. आमतौर पर वरिष्ठतम जज को चीफ जस्टिस बनाने की परंपरा रही है. हालांकि, औपचारिक रूप से नाम भेजने का अधिकार सीजेआई के पास होता है. मौजूदा सीजेआई ने वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश भेज कर परंपरा का पालन किया है.

दरअसल जनवरी में हुई 4 जजों की चर्चित प्रेस कांफ्रेंस में जस्टिस गोगोई भी शामिल थे, ऐसे में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उनका नाम भेजा जाएगा या नहीं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश सरकार की सलाह के मुताबिक राष्ट्रपति भवन से होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget