एक्सप्लोरर

Covid 19: हवाई अड्डों पर कोरोना की रैंडम सैंपलिंग जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी की परख के लिए कल मॉक ड्रिल

भारत में कोरोना को लेकर सरकारें अलर्ट पर है. इसी कड़ी में विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना जांच भी की जा रही है. कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है.

COVID-19 Testing At Airports: चीन में कोरोना (China Coronavirus) से हाहाकार मचा हुआ है. लगातार पॉजिटिव मामलों में इजाफ हो रहा है और आए दिन मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. चीन में हालातों को देख भारत सरकार भी अलर्ट पर है. केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारत में कोविड को लेकर तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं. वहीं विदेश से आने वाले लोगों की भी सैंपलिंग एयरपोर्ट पर जारी है, ताकि अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित हो तो उसे समय पर क्वारंटाइन किया जा सके.

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कोरोना की रैंडम सैंपलिंग को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर कोरोना की रैंडम जांच (Random Corona Test) शुरू हो गई है. एयरपोर्ट प्रबंधन भी सरकार के निर्देशों का पालन करते दिख रहे हैं. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "विश्व स्तर पर कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश भर के विभिन्न हवाई अड्डों पर रैंडम कोविड-19 परीक्षण शुरू हो गया है." बता दें कि मलेशिया के कुआलालंपुर की एक महिला कोलकाता एयरपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 38 साल की महिला को बेलेघाटा आईडी में भर्ती कराया गया है. 

चीन से आया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

वहीं, चीन से दो दिन पहले आगरा लौटा एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद वह अपने घर पर क्वारंटाइन है. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा. इसी के साथ कोरोना संक्रमित शख्स के परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी.

कल होगा मॉक ड्रिल

मंगलवार को विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में 'मॉक ड्रिल' आयोजित किया जाएगा, ताकि कोविड-19 से जुड़ी किसी भी घटना से निपटने के लिए उनकी तैयारी सुनिश्चित की जा सके. इस अभ्यास में सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, क्वारंटाइन बेड की क्षमता, ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड के साथ ही डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की अधिकतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

देश में कोरोना वायरस की स्थिति

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 196 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बीते दिन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है. वहीं एक्टिव केस भी कम होकर 3,428 हो गए हैं. कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,77,302) पहुंच गई है. भारत में डेथ रेट 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.05 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Telangana: हाई कोर्ट से तेलंगाना सरकार को झटका, BRS विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच CBI को सौंपी, SIT पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget