एक्सप्लोरर

गुरमेहर कौर के समर्थन में प्रदर्शन, खालसा कॉलेज से आर्ट्स फैकल्टी तक हुआ मार्च

नई दिल्ली: करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर को बलात्कार की धमकी देने के खिलाफ वामपंथी छात्र संगठनों ने खालसा कॉलेज से मार्च किया. ये मार्च खालसा कॉलेज से होकर दौलतराम, मिरांडा हाउस, किरोड़ीमल, रामजस, होते हुए आर्ट्स फैकल्टी तक गया. हालांकि खुद गुरमेहर इस मार्च का हिस्सा नहीं रहीं. वो दिल्ली छोड़कर बाहर जा चुकी हैं.

LIVE UPDATES:

  • इस मामले में केजरीवाल बोले धमकी देने वाले गिरफ्तार किए जाएं
  • लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा दिल्ली विश्वविद्यालय के मार्च में शामिल हुए.
  • जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और शहला राशिद लेफ्ट स्टूडेंट विंग मार्च में शामिल हुए.
  • खालसा कॉलेज से लेफ्ट स्टूडेंट विंग का मार्च शुरू हो गया है. हजारों की संख्या में लोग इस मार्च में शामिल हुए हैं.
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेफ्ट स्टूडेंट विंग के अलावा जेनयू और आईपी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी आज इस मार्च का हिस्सा हैं. साथ ही कुछ टीचर्स भी इस मार्च में भाग ले रहे हैं. मार्च के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के चार जिले के चार आईपीएस समेत भारी पुलिस बल तैनात है.
  • इसके अलावा पैरा फोर्सेस के जवान भी इस मार्च में स्टूडेंट्स के साथ चलेंगे.
  • करीब दो घंटे तक तक चलने वाले इस मार्च में दिल्ली पुलिस स्टूडेंट्स के दोनों तरफ घेरा बनाकर चलेगी. साथ ही इस पुरे रूट पर जगह-जगह बैरिकेटिंग भी की गई है. क्योंकि, अगर छात्र लॉ एंड आर्डर को बिगाड़ने की कोशिश करते है तो पुलिस उनके मार्च को वंही रोक सकती है.
  • एनएसयूआई के लोग दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
 
  • गुरमेहर को मिली रेप की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
 
  • मार्च के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के चार जिले के चार आईपीएस समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
 

कौन हैं गुरमेहर कौर ?

गुरमेहर कौर करगिल शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी हैं. रामजस कॉलेज में विवाद के बाद गुलमेहर ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, ‘’मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती हूं. मैं एबीवीपी से नहीं डरती. मैं अकेली नहीं हूं. भारत का हर छात्र मेरे साथ है.’’ #StudentAgainstABVP.

गुरमेहर की इसी पोस्ट के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी जाने लगी. इतना ही नहीं गुरमेहर पर हमला बोलने के लिए उनका एक पुराना वीडियो भी सामने लाया गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की थी. इस वीडियो में उन्होंने कहा था,  ‘’मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा है.’’

क्या है रामजस कॉलेज विवाद ?

डीयू के रामजस कॉलेज के एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाने से जुड़ा है. देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर के साथ ही कन्हैया कुमार और अनिर्बान पिछले साल जेल गए थे. एबीवीपी के विरोध के बाद सेमिनार तो रद्द कर दिया गया लेकिन एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन आमने-सामने आ गए थे. बाद में एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget