एक्सप्लोरर

Rameshwaram Cafe Blast: बेल्लारी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के तार, दो दिन पहले यहां भी दिखा था संदिग्ध

Rameshwaram cafe blast Case: NIA की टीम बेल्लारी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. संदिग्ध को अलग-अलग बसों में यात्रा करते पता गया है. इसके अलावा गोकर्णा की बसों में भी दिखा है संदिग्ध.

Rameshwaram cafe blast Case Latest News: कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के तार दिसंबर में NIA की ओर से पर्दाफाश किए गए बेल्लारी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं. 18 दिसंबर 2023 को NIA ने 4 राज्यों महाराष्ट्र के अमरावती, पुणे और मुंबई, झारखंड के जमशेदपुर, दिल्ली सहित बेल्लारी और बंगलोर में छापेमारी की थी. तब एनआईए ने 8 ISIS संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ था.

इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में जिस संदिग्ध को पकड़ा है, वह ब्लास्ट से दो दिन पहले बुधवार को बेल्लारी के बस स्टैंड पर दिखाई दिया था. NIA की टीम वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. संदिग्ध को अलग-अलग बसों में यात्रा करते पता गया है. संदिग्ध तुमकुर और आंध्र प्रदेश के मंत्र्यालयम्म और कोस्टल कर्नाटक के गोकर्णा की बसों में भी यात्रा करते पाया गया है.

पिछली कार्रवाई में इन्हें किया था अरेस्ट

बता दें कि 18 दिसंबर 2023 को छापेमारी में एनआईए ने मिनाज उर्फ ​​मोहम्मद सुलेमान और सैयद समीर को बल्लारी से, अनस इकबाल शेख को मुंबई से, मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीउल्लाह उर्फ ​​सामी, मोहम्मद मुजम्मिल को बेंगलुरु से, शायान रहमान उर्फ ​​हुसैन को दिल्ली से और मोहम्मद शाहबाज उर्फ ​​जुल्फिकार उर्फ ​​गुड्डु को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था.

NIA ने रखा है 10 लाख रुपये का इनाम

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को विस्फोट हुआ था. इसमें 10 लोग मारे गए थे. इस मामले की जांच NIA कर रही है. इससे पहले कैफे में ब्लास्ट का फुटेज सामने आया था. इसमें देखा जा सकता था कि एक शख्स ने रवा इडली ऑर्डर की थी. इसके बाद वह काउंटर के पास अपना बैग रखकर बिना ऑर्डर लिए वहां से चला गया. कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में शख्स को तेजी से भागते हुए देखा गया था. फुटेज में दिख रहा था कि शख्स ने टोपी लगा रखी थी और उसके हाथ में बैग था. उसने मास्क और चश्मा पहने हुए था. 

शख्स की सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बावजूद अभी तक सुरक्षा एजेंसियां आरोपी तक नहीं पहुंच पाई हैं. ऐसे में NIA ने अब 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है. आरोपी के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.  एनआईए इस मामले में टेरर एंगल की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: 2024 के चुनाव में संदेशखाली बना एपिसेंटर, क्या प्रधानमंत्री मोदी ने हिला दिया ममता बनर्जी का गढ़!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget