एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: 'ऐसे कैसे बनेगा भारत विश्व गुरु', लोकसभा में रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर बोले दानिश अली

Ramesh Bidhuri Objectionable Remarks: दानिश अली ने कहा कि उनके खिलाफ अपशब्दों से न केवल वह बल्कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोग भी आहत हुए हैं. पूरे देश को यह बात खराब लग रही है

Ramesh Bidhuri Objectionable Remarks: नए संसद भवन में एक चर्चा के दौरान दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सांसद दानिश अली के खिलाफ सरेआम अपशब्दों के इस्तेमाल पर घमासान मचा हुआ है. बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पूछा है कि उनके इस तरह के बयान की वजह से पार्टी उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई न करें?

अपने खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल से आहत दानिश अली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "संसदीय लोकतंत्र में इस तरह के बर्ताव से भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा नहीं होगा. इस तरह की नफरत की खेती बंद कीजिए. पीएम मोदी दुनियाभर में जाते हैं और बड़े सम्मान से बातें करते हैं. इस तरह के शब्दों से, इस तरह की नफरत की खेती से भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा नहीं होगा. आपने मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहे जाने वाले भारत के संसद में एक अल्पसंख्यक समुदाय के संसद सदस्य को ही अपमानित नहीं किया, बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है."

लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सस्पेंशन की मांग
दानिश ने बताया कि उन्होंने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. दानिश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत की बात करते हैं. क्या यही नया भारत है जहां पार्लियामेंट के अंदर इस तरह से अपशब्दों का इस्तेमाल होगा?

बिधूड़ी के खिलाफ उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है. बिधूड़ी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी है इसलिए वह डरे हुए हैं. वह चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो. दानिश अली ने कहा कि अपशब्दों के इस्तेमाल करने की वजह से कई लोगों को पहले से संसद से सस्पेंड रखा गया है. इस मामले में कम से कम बिधूड़ी के खिलाफ सस्पेंशन की करवाई तो होनी चाहिए.

'PM मोदी करें हस्तक्षेप'

दानिश अली ने आगे कहा कि पहले इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल सड़कों पर होता था. अब संसद में हो रहा है. इसके लिए तो निश्चित तौर पर नया संसद भवन नहीं बना है.

दानिश अली ने मामले में सीधे तौर पर पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, "इस घटना के बाद रात को सो नहीं पाए हैं. पहले इस तरह की बातें सड़कों पर होती थी, वही नफरत की आग अब संसद भवन के परिसर में आ गई है. निश्चित तौर पर पीएम मोदी को इसका संज्ञान लेना होगा."

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था
संसद के विशेष सत्र के आखिरी दिन 21 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभा में चर्चा हो रही थी. उसी समय पीएम मोदी के योगदान को लेकर दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे. दानिश अली ने उनकी बात पर असहमति जताई, जिस पर बिधूड़ी ने आपा खो दिया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है. बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Remark: दानिश अली पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भड़का जमीयत उलेमा-ए-हिन्द, दे दी बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget