एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के भड़कने से पीएम मोदी का क्या है कनेक्शन? निशिकांत दुबे ने बताई वजह, दानिश अली पर लगाए गंभीर आरोप

Ramesh Bidhuri Video: संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद दानिश अली के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है.

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद गहराता जा रहा है. इस मामले को लेकर अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने बिधूड़ी के बयान की निंदा करते हुए दानिश अली (Danish Ali) पर रमेश बिधूड़ी को भड़काने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि दानिश अली ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे थे. 

विपक्षी सांसदों की ओर से रमेश बिधूड़ी के खिलाफ 'विशेषाधिकार के उल्लंघन' के मामले में लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसी बीच निशिकांत दुबे ने 21 सितंबर को चली चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों के व्यवहार को गलत बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच के लिए एक 'जांच समिति' बनाने की मांग की है. 

निशिकांत दुबे ने बताया क्या हुआ था सदन में

आईएएनएस के अनुसार स्पीकर बिरला को लिखे पत्र में निशिकांत दुबे ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए हुए लिखा है कि उस दिन रमेश बिधूड़ी ने जो भी कहा था वो निंदनीय था, लेकिन तथ्य यह है कि बिधूड़ी के पूरे भाषण के दौरान, उस दिन दानिश अली लगातार 'रनिंग कमेंट्री' कर रहे थे. वे बिधूड़ी को परेशान करने और उन्हें उकसाने के उद्देश्य से सभी के प्रति अभद्र टिप्पणियां भी कर रहे थे. जिससे उनकी शांति और संयम खो जाए और वह सदन में सही तरीके से अपने विचार व्यक्त न कर पाएं. 

"पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की"

निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखे पत्र में आगे आरोप लगाया कि दानिश अली लगातार रमेश बिधूड़ी को उकसाने का प्रयास कर रहे थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी की. जिसे सुनकर कोई भी देशभक्त जनप्रतिनिधि अपनी शांति खोकर और उनके जाल में फंसकर अप्रिय बोल सकता था और उस दिन ऐसा ही हुआ. 

जांच समिति गठित करने की मांग की

बीजेपी सांसद ने सदन में चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली और तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय के साथ-साथ डीएमके सांसदों पर भी सदन के अंदर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और दिए गए बयानों की जांच करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष बिरला से एक 'जांच समिति' गठित करने का अनुरोध किया. 

"दानिश अली ने भी अक्षम्य शब्दों का इस्तेमाल किया"

दुबे ने जांच समिति के गठन के पक्ष में तर्क देते हुए आगे लिखा कि विशेषाधिकार के उल्लंघन का पहलू जिस पर दानिश अली और कुछ अन्य संसद सदस्य मुखर हो रहे हैं, उसे अलग से लागू नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह गंभीर अन्याय होगा क्योंकि उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि उस दिन चर्चा के दौरान न केवल रमेश बिधूड़ी ने अनुचित व्यवहार प्रदर्शित किया है, बल्कि दानिश अली ने भी अत्यधिक निंदनीय और अक्षम्य शब्दों का इस्तेमाल कर सदन की गरिमा को गिराने का काम किया है. 

उन्होंने लिखा कि इसके अलावा, अन्य सदस्यों और पार्टियों ने भी दूसरे समुदाय की 'आस्था' के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां की हैं. यदि बिधूड़ी ने अनुचित कार्य किया है, तो उनके विचार से, दानिश अली सहित अन्य सांसदों ने भी समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने में योगदान दिया है. इसलिए मैं स्पीकर से एक जांच समिति का गठन कर इन सभी के बयानों और व्यवहार की जांच की मांग करता हूं.

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के बिगड़े बोल, बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget