एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के अमर्यादित बयान पर शशि थरूर बोले- 'ऐसे रवैये की बीजेपी-आरएसएस से मिली है खुली छूट'

Shashi Tharoor on Ramesh Bidhuri: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ दिए बयान से बवाल मच गया है. हर कोई उनके बयान की निंदा कर रहा है.

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद में शुक्रवार को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के जरिए बीएसपी के नेता दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत को ऐसे बयानों को सार्वजनिक रूप से खारिज करना चाहिए. थरूर ने ये भी आरोप लगाया कि इस तरह के बर्ताव के लिए बीजेपी और आरएसएस की तरफ से नेताओं को खुली छूट मिली है. 

थरूर ने 'एक्स' पर लिखा, 'दानिश अली के साथ रमेश बिधूड़ी के गलत व्यवहार की निंदा की गई है. मैं उन सभी लोगों के साथ हूं, जो ये मांग कर रहे हैं कि बिधूड़ी को सजा हो, ताकि ऐसा फिर न हो सके. लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात ये है कि इससे एक मानसिकता का पता चलता है. वह ये है कि हमारे साथी भारतीयों के एक वर्ग के खिलाफ उनकी आस्था को लेकर गहरी नफरत भरी हुई है. इस तरह के रवैये को बीजेपी-आरएसएस ने खुली छूट दी हुई है.'

नफरत का जहर देश को कर देगा छिन्न-भिन्न

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये बेहद ही बुरा है कि इस तरह की जहरीली बातों को अब संसद में बोला जा रहा है. पहले ऐसी बातें अन्य जगहों पर सुनाई पड़ती थीं. उन्होंने मांग की कि पीएम मोदी और आरएसएस चीफ भागवत को सार्वजनिक रूप से ऐसे बयानों को खारिज करना चाहिए. थरूर ने कहा, 'उन्हें प्रतिज्ञा करना चाहिए कि वे भारत को एकजुट करना चाहते हैं, न कि इसे विभाजित. नहीं तो नफरत का ये जहर हमारे समाज और देश को छिन्न-भिन्न कर देगा.'

बयान से मचा बवाल

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की वजह से शुक्रवार को काफी हंगामा मचा. सोशल मीडिया पर लोगों से लेकर नेताओं तक ने बिधूड़ी के बयान की निंदा की है. बिधूड़ी के बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से उनके खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. वहीं, बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को लेकर दुख जताया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से बीजेपी सांसद को चेतावनी भी दी गई है. 

यह भी पढ़ें: सांसद रमेश बिधूड़ी के बदले सुर से आया सियासी बवंडर, नोटिस जारी, विपक्ष को मिला एजेंडा, निशाने पर BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget