एक्सप्लोरर

चक्रवात यास से निपटने के लिए सेना तैयार, मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और राहत-बचाव का सामान लेकर मौके पर मौजूद

यास तूफान 26 मई को ओडिसा और पश्चिम बंगाल में लैंडफाल करने की उम्मीद है. इन दोनों राज्यों के अलावा इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान निकोबार के उत्तरी क्षेत्रों और तमिलनाडु में भी होने की आशंका है. यही वजह है कि स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सशस्त्र-सेनाएं भी पूरी तरह चौकस और तैयार हो गई हैं.

भुवनेश्वरः बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवात की आंशका से राज्य और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ एनडीआरएफ, कोस्टगार्ड, नौसेना, वायुसेना और थलसेना भी पूरी तरह से सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी टीम तैनात करनी शुरू कर दी है. कोस्टगार्ड के जहाज और विमान पिछले तीन-चार दिनों से बंगाल की खाड़ी और पूर्वी तटों पर मछुआरों, बोट्स और कॉमर्शियल जहाजों को लाउड-स्पीकर के जरिए समंदर में ना जान की अपील कर रही हैं.

शनिवार को कोस्टगार्ड के सीनियर ऑफिसर्स ने सभी बंदरगाह, पोर्ट-एथोरिटी, ऑयल-रिग्स मछुआरों की यूनियन के साथ वजुर्यल मीटिंग कर खतरे से आगाह किया और सभी संबधित कर्मचारियों को सुरक्षित तटों पर पहुंचने का आहवान किया.

भारतीय नौसेना ने भी तूफान की आंशका को देखते हुए कमस कस ली है. नौसेना की विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय ने यास चक्रवात को देखते हुए कम से कम चार (04) युद्धपोतों को एचएडीआर यानि ह्यूमन अस्सिटेंस एंड डिजास्टर रिलीफ के लिए स्टैंड-बाय भी रख दिया है.

इन जहाजों में मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और दूसरा राहत और बचाव का सामान है. इसके अलावा बंगाल और ओडिसा में नौसेना ने आठ (08) डाइविंग टीम अभी से तैनात कर दी हैं.

विशाखापट्टनम स्थित आईएनएस डेका और चेन्नई स्थित आईएनएस राजाली एयरबेस पर हेलीकॉप्टर्स और टोही विमानों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि प्रभावित क्षेत्रों का एरियल-सर्वे के साथ साथ एयर-ड्रॉप के जरिए जरूरी सामान पीड़ित लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसके अलावा हेलीकॉप्टर्स को कैजयुल्टी-इवेक्युशेन के लिए भी तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं.

एनडीआरएफ ने भी ओडिसा में 18 टीमें तैनात कर दी हैं, जबकि चार टीमें रिजर्व में रखी गई हैं. पश्चिम बंगाल में भी एनडीआरएफ की पांच टीमों को वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स से एयरलिफ्ट कर कोलकता पहुंचा दिया गया है. ऐसी ही तमिलनाडु के आराकोनम से एनडीआरएफ की टीम को वायुसेना ने पोर्ट-ब्लेयर पहुंचाया है. कुल मिलाकर वायुसेना ने रविवार को एनडीआरएफ के कुल 334 जवानों और 21 टन लोड को एयरलिफ्ट किया.

वायुसेना के प्रवक्ता, विंग कमांडर आशीष मोघे के मुताबिक, एयरफोर्स का एक सी-17 ग्लोबमास्टर, एक आईएल-76, तीन सी-130 हरक्युलिस, चार एएन-32 और दो डोरनियर ट्रांसपोर्ट विमान यास तूफान से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं.  इसके अलावा 11 एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, 07 एमआई17, 2 चेतक, 3 चीता और 2 एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर्स भी किसी भी तरह के चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं.

ओडिशा में टूटे कोरोना संक्रमण के पिछले सभी रिकॉर्ड, 12,852 लोग संक्रमित, 28 लोगों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget