एक्सप्लोरर

लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे पर जमकर बरसे रामदास अठावले, कहा - उल्टा-सीधा बोलना बंद करें

रामदास अठावले ने कहा कि, इस मामले को लेकर राजनीति गलत है, कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं. लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है.

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से सांप्रदायिक बयानबाजी लगातार जारी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) चीफ राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. उन्होंने मस्जिदों में लगे लाउस्पीकर हटाने के लिए अल्टीमेटम भी जारी कर दिया है. इसी बीच अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

राज ठाकरे को सुरक्षा देने की जरूरत नहीं - अठावले
रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस मामले को लेकर राजनीति गलत है, कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं. लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए. राज ठाकरे को सुरक्षा दिए जाने की भी चर्चा है, इस पर अठावले ने कहा कि, राज ठाकरे के पास पहले से सुरक्षा है, मुझे लगता है केंद्र की सुरक्षा देने की आवश्यकता नहीं है, नेताओं के साथ मतभेद हो सकते हैं लेकिन उनकी जान की रक्षा करने की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होती है, राज ठाकरे को उल्टा सीधा बोलना बंद करना चाहिए, क्या करना है केंद्र सरकार विचार करेगी, लेकिन राज ठाकरे के पास फिलहाल सुरक्षा है. 

लोगों को विचलित करते हैं राज ठाकरे
राज ठाकरे की बयानबाजी को कई बीजेपी नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है, जिसके बाद शिवसेना आरोप लगा रही है कि बीजेपी ही एमएनएस के साथ मिलकर ये राजनीति कर रही है. इस पर रामदास अठावले ने कहा कि, बीजेपी से इसका कोई लेना-देना नहीं है, महाराष्ट्र में लॉ एंड आर्डर कि स्थिति पैदा हुई है, पूरे देश में यह स्थिति नहीं है, लोगों को विचलित करने की भूमिका राज ठाकरे की है, हमारा इससे कोई संबंध नहीं है. 

रामदास अठावले ने कहा कि, नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं. मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं. राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं. अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी. 

बता दें कि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस लगातार लाउडस्पीकर हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है. वहीं खुद राज ठाकरे ने 3 मई तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया है. उन्होंने कहा कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो सभी मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालिसा का पाठ किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - 

 PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने किया नए बनास डेयरी परिसर का उद्घाटन, बोले- गोबरधन के माध्यम से एक साथ हासिल हो रहे कई लक्ष्य

लाउडस्पीकर विवाद पर आज महाराष्ट्र DGP, कमिश्नर और IG रेंज की बैठक, गृहमंत्री ने नियम और कड़े करने के दिए थे निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget