एक्सप्लोरर

'मेरा शिष्य बहुत योग्य', धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए रामभद्राचार्य, कहा- सठिया गए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हालिया विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र में उनके दावों को लेकर चैलेंज किया गया. अब धीरेंद्र शास्त्री के गुरु उनके समर्थन में सामने आए हैं.

Rambhadracharya On Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. धीरेंद्र शास्त्री के 'दिव्य दरबार' में कथित चमत्कारों को लेकर जमकर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर आस्था के बहाने जादू-टोना और अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लग रहे हैं. उधर आचार्य धीरेंद्र इसे उनके खिलाफ साजिश बता रहे हैं. एक तरफ जहां शास्त्री को लेकर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ रामचरितमानस को लेकर भी हंगामा खड़ा किया जा रहा है. हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे शूद्रों का अपमान करने वाला ग्रंथ बताते हुए रामचरितमान से कई चौपाइयों को हटाने की मांग कर डाली थी. अब इस पूरे विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने बयान दिया है.

रामभद्राचार्य जन्म से नेत्रहीन हैं, लेकिन साथ ही वह रामचरितमानस के जानकार भी हैं. नेत्रहीन होने के बावजूद उन्हें मानस समेत कई ग्रंथ कंठस्थ हैं. एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए रामभद्राचार्य ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. मौर्य के बारे में बोलते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि वह सठिया गए हैं. विनाशकाले विपरीत बुद्धि.

धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन
रामभद्राचार्य को धीरेंद्र शास्त्री उन्हें अपना गुरु मानते हैं. रामभद्राचार्य भी सार्वजनिक मंचों से धीरेंद्र शास्त्री को अपना शिष्य बताते हुए उनका बखान कर चुके हैं. धीरेंद्र शास्त्री कई बार मंचों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं. अभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में बोलते हुए शास्त्री ने कहा था कि "नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. आज मैं एक नारा दे रहा हूं, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा.'

हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर रामभद्राचार्य ने उनका समर्थन किया और कहा हमें हिंदू राष्ट्र के लिए समर्थन करना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, मेरा शिष्य बहुत योग्य लड़का है. अच्छा काम कर रहा है. चरित्रवान है. उसकी लोकप्रियता को लोग पचा नहीं पा रहे हैं.

सुरक्षा की मांग
अंधविश्वास फैलाने के आरोप पर रामभद्राचार्य ने कहा ये अंधविश्वास नहीं है. अन्य धर्मों के लोग कितना-कितना अंधविश्वास करते हैं तो कोई कुछ नहीं कहता. धीरेंद्र शास्त्री को मिल रही धमकियों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

UP Politics: अखिलेश यादव की भी नहीं सुन रहे हैं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, जानें- अब क्या विवादित बयान दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget