एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सीएम रमन सिंह आज राजनांदगांव से भरेंगे पर्चा, कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी को उतारा

मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से 2008 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. शनिवार को बीजेपी अपने 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट से मौजूदा 14 विधायकों का टिकट काट दिया था.

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह आज अपनी पारंपरिक सीट राजनांदगांव से पर्चा भरेंगे. मुख्यमंत्री रमन सिंह 14 साल से सत्ता में हैं, मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से 2008 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी के पहले चरण के सभी प्रत्याशी आज ही नामांकन करेंगे. पहले चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख है.

डॉ. रमन सिंह के अलावा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मधुसूदन यादव, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरोजनी बंजारे, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के हिरेन्द्र साहू, मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कंचन माला भूआर्य, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कोमल जंघेल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. शनिवार को बीजेपी अपने 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट से मौजूदा 14 विधायकों का टिकट काट दिया था.

कांग्रेस ने रमन सिंह के मुकाबले राजनांदगांव से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. करुणा शुक्ला भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. बता दें कि करुणा शुक्ला 14वीं लोकसभा में जांजगीर सीट से चुनाव जीती थीं. हालांकि, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद बीजेपी ने शुक्ला को अलग-थलग कर दिया. इसके बाद करुणा शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया और वो रमन सिंह सरकार की कड़ी आलोचक हैं.

दो चरणों में होंगे छत्तीसगढ़ चुनाव 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवम्बर को मतदान होगा. 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर तय की गयी है.

पहले चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के सुकमा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट,बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

वहीं दूसरे चरण में राज्य की बाकी 72 सीटों के लिए अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जायेगी. नामांकन की आखिरी तारीख दो नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच तीन नवंबर और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख पांच नवंबर तय की गयी है. इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा समीकरण पर एक नज़र छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. डॉ रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget