एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: 23 मार्च से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, सऊदी अरब में नहीं दिखा अभी तक चांद

Saudi Arabia On Ramadan 2023: दुनिया भर में इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए रमजान के पाक महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस महीने की शुरुआत कब से होगी इसको लेकर सऊदी अरब से खबर है.

Saudi Arabia Moon: दुनिया में सेंट ऑफ इस्लाफ कहे जाने वाले सऊदी अरब में मंगलवार (21 मार्च) को चांद का दीदार नहीं हो पाया है. अब ऐसे में इस्लाम का पवित्र महीना रमजान 23 मार्च से शुरु होगा. अगर सऊदी अरब में चांद दिख जाता तो बुधवार (22 मार्च) को पहला रोजा रखा जाता लेकिन अब 23 मार्च यानि गुरुवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होगी ऐसा कहा जा रहा है.

खलीज टाइम्स ने बताया है कि किंगडम के सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत करने वाला अर्ध चांद मंगलवार शाम को नहीं देखा गया है. इसलिए बुधवार 22 मार्च शाबान महीने का आखिरी दिन होगा और रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च से शुरू होगा. इस्लामिक कैलेंडर आमतौर पर तो 29 या 30 दिन का होता है और महीने की शुरुआत और अंत अर्धचंद्र पर निर्भर करता है, यही वजह है कि रमजान को सालाना किसी खास दिन पर सेट नहीं किया जाता है.

फिर देखा जाएगा चांद

किंगडम की चांद देखने वाली समिति बुधवार (22 मार्च) को चांद दिखने की पुष्टि करने के लिए फिर से एक मीटिंग करेगी. इससे पहले, सऊदी अरब ने मुसलमानों से रमजान के पवित्र महीने के चांद को देखने का आह्वान किया था और कहा था कि जो भी कोई चांद को देखे वो अपने नजदीकी कोर्ट में रिपोर्ट करे. चाहे वो बिना दूरबीन के हो या फिर दूरबीन के जरिए.

रमजान में पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान में पूरे महीने रोजे के लिए 30 दिन को 3 अशरों में बांटा गया है. पहले 10 दिन का रोजा रहमत, दूसरे 10 दिन का रोजा बरकत और आखिर 10 दिन का रोजा मगफिरत कहलाता है. रमजान खत्म होने के बाद ईद (Eid) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल ईद का जश्न 21 अप्रैल 2023 को है.

रमजान में रोजेदार को सही समय पर सेहरी और इफ्तार करनी चाहिए. सूर्योदय से पहले किए गए भोजन को सेहरी कहते हैं और सूर्योदय के बाद रोजा खोलते समय किए गए भोजन को इफ्तार कहा जाता है. सेहरी करने के बाद पूरे दिन कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है. शाम में नमाज पढ़ने और सूर्योदय होने पर इफ्तार किया जाता है. हालांकि बहुत छोटे बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिला और वृद्ध लोगों को रमजान में रोजा रखने की छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2023 Wishes Images: आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि...आमीन कहने से दुआएं कबूल हो जाएं, अपनों को भेजे ऐसे 8 'बधाई विशेज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget