एक्सप्लोरर

रामचंद्र गुहा ने विवाद के बाद बीफ खाते हुए तस्वीर डिलीट की, कहा - यह सही नहीं था

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए तस्वीर को डिलीट करते हुए कहा कि फोटो के केंद्र में खुद को रखना दिखावटी और खराब था. मैं शब्दों के जरिए भी अपनी बात रख सकता था, जैसा कि मैंने अभी किया है.

नई दिल्ली: गोवा में तीन दिन पहले बीफ खाते वक्त अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद आलोचनाओं से घिरे जाने-माने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है. उन्होंने कहा कि ‘यह सही नहीं था.’’ गुहा ने कहा कि विवादित ट्वीट का मकसद बीफ पर बीजेपी के ‘पाखंड’ को आड़े हाथ लेना था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे थे.

रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने गोवा में अपने भोजन की तस्वीर हटा ली है, क्योंकि यह ठीक नहीं थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, मैं एक बार फिर बीफ के मामले में बीजेपी के घोर पाखंड को उजागर करना चाहता हूं.’’ गुहा ने कहा कि इंसान को अपनी पसंद के मुताबिक खाने, पहनने और प्यार करने का हक होना चाहिए.

इतिहासकार ने गांधीवादी होने के बाद भी बीफ खाने को लेकर अपना मजाक उड़ाने वालों को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर के केंद्र में खुद को रखना दिखावटी और खराब था. मैं शब्दों के जरिए भी अपनी बात रख सकता था, जैसा कि मैंने अभी किया है.’’ इससे पहले, गुहा ने दिन में ट्वीट किया कि उन्हें और उनकी पत्नी को धमकी भरे कॉल किए गए.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली से एक शख्स ने धमकी भरा फोन किया. वह अपना नाम संजय बता रहा था. उसका नंबर +91-98......78 है. यह जानकारी के लिए है.’’ गुहा ने धमकी मिलने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें कहा है कि वह लिखित अनुरोध करें ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके.

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने फोटो पोस्ट कर लिखा- बीजेपी शासित राज्य गोवा में ले रहा हूं बीफ का मजा

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एच शांतामलप्पा ने बताया, ‘‘हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें लिखित अनुरोध कर सुरक्षा मांगनी होगी.’’ कुछ ही मिनटों बाद गुहा ने एक अन्य ट्वीट किया जिसमें उन्होंने आर के यादव के खिलाफ आरोप लगाए.

गुहा ने यादव के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘धमकी भरा यह ट्वीट रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के एक पूर्व अधिकारी का है. मैं इसे जानकारी के लिए सामने रख रहा हूं और मुझे मिलने वाली हर धमकी के साथ यही करूंगा.’’

यादव ने ट्वीट किया था, ‘‘यदि कोई हिंदू बीफ खाए और इसका प्रचार करे तो वह इस धर्म पर कलंक है. रामचंद्र गुहा नाम का एक आदमी ऐसा कर रहा है. वह ऐसा प्रचार कर इस घटिया काम के द्वारा सभी हिंदुओं को उकसाने की कोशिश कर रहा है. करारा जवाब दिया जाना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget