एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर BJP-JDU में रार! CM नीतीश के MLC बोले- बेवजह बनाया जा रहा मुद्दा

जेडीयू एमएलसी ने कहा, " जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से हमें ऐतराज नहीं है. लेकिन जहां जनसंख्या की बात आती है सबका ध्यान एक सम्प्रदाय की ओर चला जाता है."

पटना: देश भर में बीजेपी (BJP) नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) बनाने की मांग उठा रहे हैं. यूपी में कानून बनने के बाद पार्टी नेता बिहार में भी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ये साफ कर दिया है कि राज्य में फिलहाल ऐसा कोई कानून नहीं बनने वाला. लेकिन मुख्यमंत्री के कहने के बावजूद बीजेपी के नेता अक्सर इस मुद्दे पर बातचीत करते दिखाई देते हैं. 

बहुत बड़ा आपदा उत्पन्न हो जाएगा

इसी क्रम में मंगलवार को बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachaul) ने जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर से कठोर कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक इस बात की चर्चा होनी चाहिए क्योंकि संसाधन सीमित हैं. लेकिन जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, आने वाले दिनों में हम अपने बच्चों को और नागरिक को वो सुविधा नहीं दे पाएंगे, जो हम अभी उनको दे रहे हैं. बहुत बड़ा आपदा उत्पन्न हो जाएगा. 

इधर, इस संबंध में जब जेडीयू एमएलसी ग़ुलाम गौस (Ghulam Gaus) से पूछा गया तो उन्होंने कहा, " जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से हमें ऐतराज नहीं है. लेकिन जहां जनसंख्या की बात आती है सबका ध्यान एक सम्प्रदाय की ओर चला जाता है. मगर सत्य ये है कि जिस जाति-सम्प्रदाय में अशिक्षा, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी होगी, उनकी आबादी ज्यादा होगी. जैसे मुसहर भाइयों को देख लीजिए उनके कितने बच्चे होते हैं."

कानून बने लेकिन जबरन नहीं

जेडीयू एमएलसी ने कहा, " पढ़े-लिखे लोगों के घर बच्चे कम होते हैं. इस बात को लोग मुद्दा बनाना चाहते हैं कि देश को खतरा है, एक सम्प्रदाय विशेष का राज स्थापित हो जाएगा. असल बात तो ये है कि उनके कुर्सी को खतरा होता है. उनके पांव के नीचे की जमीन खिसक रही होती है. कानून बने लेकिन जबरन नहीं. सबने देखा है कि संजय गांधी ने जो किया उसके बाद उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा."

इधर, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जो विवादित बयान दिए जाते हैं, उससे कोई फायदा नहीं है. हमने स्पष्ट कहा कि जनसंख्या को काबू में करने के उपाय होने चाहिए. लोगों को जागरूक करना चाहिए. लेकिन ऐसा ना करके जनसंख्या पर बात करके वे जातीय जनगणना की जो हमने मांग की है, उसे कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें -

RJD और JDU में ‘ट्विटर वॉर’, तेजस्वी के सवाल का निखिल मंडल ने दिया जवाब, कहा- हम आपकी तरह नहीं

Bihar News: शक ना हो इसलिए ज्वानिंग के एक साल बाद ड्यूटी पर आया फर्जी सिपाही, DSP ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget