एक्सप्लोरर

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक कल दिल्ली में, औपचारिक तौर पर शुरू होगी मंदिर निर्माण की चर्चा

कल राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में होगी.बैठक में तय किया जाएगा कि मंदिर तैयार करने की रूपरेखा क्या होगी.

नई दिल्ली: राम मंदिर निर्माण को लेकर गठित किए गए ट्रस्ट, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में होनी है. यह बैठक राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पते R 20, ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में होनी है. यह घर वरिष्ठ वकील के परासरन का है जो राम मंदिर मामले में भी हिंदू पक्षकारों की तरफ से कोर्ट में पेश हुए थे.

वरिष्ठ वकील के परासरन का घर है ट्रस्ट का स्थाई पता

सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने 5 फरवरी 2020 को राम मंदिर निर्माण को लेकर जिस ट्रस्ट का गठन किया है. उसके पहले ट्रस्टी हैं के परासरन. परासरन जो कि राम जन्मभूमि मामले में लगातार सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए हैं और सुप्रीम कोर्ट ने इनकी दलीलों को मुख्य आधार मानकर अपना फैसला रामलला विराजमान के पक्ष में सुनाया है. केंद्र सरकार ने 5 फरवरी को जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आधिकारिक पता वरिष्ठ वकील के परासरण का घर R 20, जी के-1 बताया गया है.

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक

19 फरवरी को होने वाली बैठक इस वजह से भी अहम है क्योंकि यह राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक है. पहली बार इस ट्रस्ट के 15 सदस्य एक साथ एक दूसरे के सामने होंगे और मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा शुरू करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक शाम 5 बजे के परासरन के घर यानि राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक पते पर होगी.  शाम 5 बजे का वक्त इस वजह से तय किया गया है क्योंकि के परासरन सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने चल रहे सबरीमाला मामले में भी पेश हो रहे हैं. लिहाजा उस मामले की दिन की सुनवाई खत्म होने के बाद ही श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक का वक्त तय किया गया है.

ट्रस्ट तैयार करेगा राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा

19 फरवरी को होने वाली बैठक इस वजह से भी खास है क्योंकि इस बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर पहली बार औपचारिक तौर पर व्यापक चर्चा शुरू होगी. यह ट्रस्ट जिसके पास 67 एकड़ जमीन का मालिकाना हक भी आ चुका है अब यह तय करेगा कि इस जमीन पर भव्य राम मंदिर बनाने का काम कैसे और कब से शुरू करना है. उसके लिए पैसे का इंतजाम कैसे किया जाएगा, और मंदिर तैयार करने की रूपरेखा क्या होगी. मंदिर का नक्शा कैसा होगा और कितने वक्त में वह तैयार किया जाएगा. यानि कुल मिलाकर राम मंदिर निर्माण को लेकर एक व्यापक रूपरेखा 19 फरवरी को होने वाली पहली बैठक में तय हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

मध्यस्थों से बात करने को तैयार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी, वकील संजय हेगड़े ने कहा- बीच का रास्ता निकालेंगे

प्रशांत किशोर का 'पितातुल्य' नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- ‘गांधी-गोडसे साथ नहीं चल सकते’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget