एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण: जानें अब तक लोगों ने कितने करोड़ रुपये का चंदा दिया है

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज से चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन कई बड़ी हस्तियों ने आगे बढ़कर लाखों और करोड़ों में चंदा दिया है.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज से चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण करने के लिए आगे आ रही हैं. अभियान के पहले ही दिन कई लोगों ने लाखों और करोड़ों में धनराशि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे में दी है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया 5 लाख का चंदा

बता दे कि सबसे पहले इस अभियान की शुरूआत रामनाथ कोविंद से हुई. उन्होंने पांच लाख एक सौ रुपये समर्पण निधि में दिया. उन्होंने चेक के माध्यम से ये धनराशि दी है. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा किए जा रहे चंदे में 1 लाख का सहयोग दिया.

अहमदाबाद के हीरा कारोबारी ने दिया 11 करोड़ का चंदा

हर कोई चाहता है कि राम मंदिर का निर्माण भव्य हो इसके लिए बड़े-बड़े कारोबारी भी पूरा सहयोग कर रहे हैं. बता दें कि अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने भवन निर्माण में अपना सहयोग देते हुए 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है. वे काफी समय से आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं. राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली के ग्राम तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 1 करोड़ 11 लाख रुपए का चंदा दिया है.

27 फरवरी तक चलेगा अभियान

ये तो आगाज भर है और अभी तो देश भर से भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जाना है. उम्मीद है कि देशवासी बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण में अपना यथासंभव योगदान देंगे. वैसे बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा समर्पण निधि अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा. यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा. दान के लिए 10, 100 और एक हजार रुपये के कूपन होंगे. वहीं जो लोग 2 हजार रुपये से ज्यादा चंदा देना चाहते हैं उन्हें रसीद दी जाएगी. इसी चंदे से भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

जन्मदिन पर BSP सुप्रीमो मायावती का खुला एलान, यूपी और उत्तराखंड में पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

एके शर्मा कल बीजेपी में हुए शामिल, आज मिल गया MLC का टिकट, पीएम मोदी के हैं करीबी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget