रामसेतु को राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए : विश्व हिंदू परिषद
वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डा सुरेन्द्र कुमार जैन ने एक बयान में कहा कि नासा का सैटेलाइट इस तथ्य की ओर पहले ही संकेत कर चुका था. इन वैज्ञानिक खोजों ने और स्पष्ट कर दिया है कि भगवान राम से जुड़ा रामसेतु भारत के गौरवशाली इतिहास का एक अटूट भाग हैं.

नई दिल्ली: रामसेतु के मानव निर्मित होने के अमेरिकी वैज्ञानिकों और एक चैनल के दावे का विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने स्वागत किया. बुधवार को परिषद ने कहा कि रामसेतु को भारत के इस गौरवशाली इतिहास को संजोया जाए और राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए.
अमेरिकी चैनल का दावा, मानव निर्मित है रामसेतु, किया ये बड़ा खुलासा
वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डा सुरेन्द्र कुमार जैन ने एक बयान में कहा कि नासा का सैटेलाइट इस तथ्य की ओर पहले ही संकेत कर चुका था. इन वैज्ञानिक खोजों ने और स्पष्ट कर दिया है कि भगवान राम से जुड़ा रामसेतु भारत के गौरवशाली इतिहास का एक अटूट भाग हैं.
डॉ जैन ने कहा कि यह रिपोर्ट उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिह्न लगाते थे और उनको काल्पनिक चरित्र मानते थे. उन्होंने कहा कि राम को नकारने का एक षड्यंत्र रचा जा रहा है जो भारत को अपनी जड़ों से काटने का प्रयास है. दुर्भाग्य है कि आजादी के बाद कुछ राजनीतिज्ञ और कुछ इतिहासकार राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे है. उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि रामसेतु को राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए.
Source: IOCL

























