एक्सप्लोरर

एक और सज़ा से पहले बौखलाया राम रहीम, कर रहा है जज को बदलने की गुहार

राम रहीम को पहले सीबीआई के स्पेशल कोर्ट से एक साध्वी के बलात्कार के गुनाह की सजा मिली थी. ये सजा 20 साल की थी. इसके बाद उसी अदालत ने राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का दोषी पाया.

नई दिल्ली: बलात्कार और हत्या का दोषी राम रहीम के गुनाहों का हिसाब अभी पूरा नहीं हुआ क्योंकि राम रहीम के पाप की पिक्चर अभी बाकी है, और जेल में बैठा राम रहीम एक बार फिर बेचैन हो उठा है. ये बेचैनी कत्ल के उस इल्जाम की है जिसपर अदालत का फैसला आने वाला है. राम रहीम को डर है कि उसे एक बार फिर बड़ी सजा मिलेगी. इस डर से राम रहीम ने अदालत के जज को ही बदलने की गुहार लगाई थी. लेकिन एक बार फिर राम रहीम को करारा झटका लगा है.

जी हां, राम रहीम को पहले सीबीआई के स्पेशल कोर्ट से एक साध्वी के बलात्कार के गुनाह की सजा मिली थी. ये सजा 20 साल की थी. इसके बाद उसी अदालत ने राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का दोषी पाया. हत्या के इस केस में राम रहीम उम्र कैद की सजा मिली थी, लेकिन राम रहीम के लिए सजा का ये सिलसिला खत्म नहीं होने वाला है क्योंकि सीबीआई की विशेष अदालत में राम रहीम के खिलाफ चल रहा है कत्ल का एक और मामला और कत्ल के इस केस में भी राम रहीम को मिल सकती है एक और सजा.

राम रहीम की नई ट्रेजेडी को समझने से पहले रणजीत सिंह के बारे में जानना जरूरी है. रणजीत सिंह जो एक वक्त राम रहीम के डेरे का मैनेजर और उसका भक्त हुआ करता था, लेकिन 10 जुलाई 2002 को अचानक रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का रहस्य बहुत गहरा था मगर हत्या के आरोप में राम रहीम के साथ उसका सहयोगी कृष्ण लाल भी फंसा है.

रणजीत सिंह की हत्या कैसे और क्यों हुई ये जानने से पहले आपको यह जानना जरूरी है हत्या का ये मामला भी सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चल रहा है. राम रहीम इस बात से बेहद घबराया हुआ है, क्योंकि इससे पहले साध्वी से बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का मामला भी सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चला था और दोनों मामले में माननीय जज जगदीप सिंह ने ही राम रहीम को सजा सुनाई थी. अब रणजीत सिंह की हत्या के केस का फैसला भी जज जगदीप सिंह सुनाने वाले हैं.

यानी अदालत वही और जज भी वही. इस बात से राम रहीम इस कदर फिक्र में डूबा था कि उसने अदालत से जज को बदलने की अपील की थी. राम रहीम की तरफ से दलील ये दी गई कि चूंकि पहले के दो मामले में भी वही जज फैसला सुना चुके हैं. इसलिए अब राम रहीम चाहता है कि तीसरे मामले यानी रणजीत सिंह मर्डर केस की सुनवाई कोई और जज करें.

राम रहीम की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि राम रहीम के खिलाफ पहले ही दो मामलों में जज जगदीप सिंह सजा सुना चुके हैं, इसलिए वो तीसरे मामले यानी रणजीत सिंह की हत्या के केस की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह से नहीं करवाना चाहते हैं. यानी जज को बदल दिया जाय लेकिन सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम की इस याचिका को खारिज कर दिया. जाहिर है सीबीआई का ये फैसला राम रहीम के लिए बड़ा झटका है. अब रणजीत सिंह की हत्या केस की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी और माना जा रहा है कि जल्द ही हत्या के इस मामले मे भी अदालत सुना देगी.

यहां पढ़ें

नागरिकता बिल पर भड़के टीएमसी सांसद, स्पीकर बोले- दादा, आज इतने जोश में क्यों हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget