एक्सप्लोरर

Surya Tilak Technology: लेंस और चंद शीशे, इस सिंपल टेक्नोलॉजी से हुआ रामलला का सूर्य तिलक, ISRO के वैज्ञानिकों ने यूं किया कमाल

Surya Tilak Technology In Ram Mandir: सूर्य तिलक से जुड़ा यह सिस्टम अस्थाई तौर पर लगा है. जब मंदिर की संरचना पूरी हो जाएगी, तब इस सिस्टम को स्थाई तौर पर लगा दिया जाएगा.

Surya Tilak Technology In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की रामनवमी इस बार बेहद खास रही. वजह थी- रामलला का सूर्य तिलक. बुधवार (17 अप्रैल) को इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जिनमें प्रभु राम की बालरूप वाली प्रतिमा पर सीधे सूरज की किरणें ललाट पर तिलक कर रही थीं. "सूर्य तिलक" के नाम से बड़े पैमाने पर शेयर की गई ये तस्वीरें जितनी सुर्खियों में हैं उससे अधिक दिलचस्प सूर्य तिलक के लिए इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी रही.

भारत जैसे देश में बेहद सीमित संसाधनों और कम से कम खर्च में अंतरिक्ष के अनंत रहस्यों को खोजने में बड़ी छलांग लग रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोगी वैज्ञानिक संस्थान ने इस टेक्नोलॉजी को इंस्टॉल किया है, जिसका नाम है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA). ये वही संस्थान है, जहां के वैज्ञानिकों ने इसरो के साथ मिलकर सूर्य की स्टडी के लिए Aditya-L1 भेजा है. 

मंदिर ‌ट्रस्ट के अनुरोध पर इंस्टॉल की गई टेक्नोलॉजी

अयोध्या में जब श्री राम मंदिर बन रहा था तब मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने IIA के वैज्ञानिक क्वेश्चन टेक्नोलॉजी इंस्टॉल करने का अनुरोध किया था. इसके लिए वैज्ञानिकों ने ऑप्टिकल मैकेनिकल सिस्टम बनाया था. रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक के लिए लगातार सूर्य की पोजीशन की स्टडी की गई. 

लेंस और शीशे जैसे सामान्य‌ टूल से हुआ सूर्य तिलक

सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने बहुत सामान्य टूल्स का इस्तेमाल किया. चार लेंस और चार शीशे की जरूरत पड़ी थी. सूरज की किरणों को सीधे तौर पर लेंस पर फॉल कराया गया और वहां से चार शीशे के जरिए रामलला के ललाट पर रोशनी पहुंचाई गई. अभी यह सिस्टम अस्थाई तौर पर लगा है. जब मंदिर की संरचना पूरी हो जाएगी, तब इस सिस्टम को स्थाई तौर पर लगा दिया जाएगा. सामान्य वैज्ञानिक भाषा में इसको पोलराइजेशन ऑफ लाइट कहते हैं. यानी रोशनी को केंद्रित करके इसे एक जगह फेंकना या पहुंचाना. इसके लिए लेंस और मिरर का इस्तेमाल होता है. वैज्ञानिक जिस स्थान पर सूर्य की तीव्र किरणों को एक जगह केंद्रित करना चाहते हैं उसको लेंस और मिरर से कर देते हैं.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के ये महारथी, मंत्री, पूर्व मंत्री से पार्टी प्रमुख तक इन VVIP उम्मीदवारों की दांव पर लगी है साख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget