एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir : 'मोदी के लिए जान देने के लिए तैयार...', प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में और क्या बोले राम भक्त?

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इससे पहले गुरुवार को गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना की गई. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान का आज चौथा दिन है.

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. अयोध्या में इस भव्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं. राम लला के टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में पहुंचने की इस पावन बेला को लेकर अयोध्यावासियों में भी उत्साह है. अयोध्या में भक्त राम मंदिर के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कह रहे हैं. एबीपी न्यूज को अयोध्या में एक ऐसी भक्त मिलीं, जो पीएम मोदी के लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं.  

एबीपी से बातचीत में ये वृद्ध महिला भक्त भावुक हो गईं. उन्होंने नम आंखों से कहा, ''ऐसा लगता है कि पीएम मोदी के लिए जान दे दें. हम मोदी के लिए जान देने के लिए तैयार हैं. 500 साल से मंदिर पड़ा था. जय हो प्रभु मोदी-योगी की. जय हो. हम तो यही थे, जब पीएम मोदी प्रचार करने आए थे.'' उन्होंने कहा, मेरी पूरी उम्र मोदी को लग जाए. उन्होंने बताया कि अयोध्या में ही एक धर्मशाला में रहती हैं. 

एबीपी के इस वीडियो पर तमाम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुणाल विमल नाम के यूजर ने लिखा, ''सनातन को पुनर्जीवित कर चुके है राम राज्य की स्थापना हो रही है. दीदी आपके आंसू जो सभी को दिख रहे हैं, वे आपकी खुशी और सालों की पीड़ा का दर्शन करा रहे हैं. जय श्री राम.''

22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इससे पहले गुरुवार को नए राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना की गई. यूपी के अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान का आज चौथा दिन है. मंदिर में आज 21 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं होंगी. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम प्रमुख हस्तियों को भी न्योता भेजा गया है. इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा गया था. हालांकि, विपक्ष ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget