एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या नहीं जा रहे हैं, फिर कैसे देखें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी हर डिटेल पढ़ें यहां

Ram Mandir Inauguration Ceremony: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन पर होगा. इसके अलावा यू ट्यूब पर भी इसका प्रसारण किया जाना है.

Ram Mandir Pran Pratishtha Live Telecast: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. यहां कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए करीब 8000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. इस खास दिन के लिए पूरी अयोध्या नगरी को भव्य स्वरूप में सजाया जा रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या होगा, कौन-कौन से लोग आ रहे हैं, किस तरह से पूजा होगी, मंदिर में क्या-क्या विशेषताएं हैं, ये देखने के लिए पूरा देश बेताब है. ऐसे में आप घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा के हर सेकंड के कार्यक्रम को कैसे देख सकते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं.

Doordarshan पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
केंद्र सरकार की सूचना इकाई पीआईबी (PIB) के मुताबिक 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन (DD) की ओर से खास व्यवस्था की गई है. इसके लिए दूरदर्शन अयोध्या में राम मंदिर और आसपास 40 कैमरे लगाएगा और 4K में पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर इसका सीधा प्रसारण ( Live Telecast ) होगा.

YouTube और अन्य सोशल मीडिया पर भी होगा प्रसारण
22 जनवरी ही नहीं, बल्कि 23 जनवरी को दूरदर्शन पर रामलला की विशेष आरती और जनता के लिए मंदिर खुलने का सीधा प्रसारण भी होगा. मुख्य मंदिर परिसर के अलावा दूरदर्शन सरयू घाट के पास राम की पैड़ी, कुबेर टीला में जटायु प्रतिमा और अन्य स्थानों से अपने विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारण करेगा.

पीआईबी के मुताबिक भारत के अलावा अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए यूट्यूब लिंक तैयार किया जा रहा है. अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसका प्रसारण होगा. हालांकि फिलहाल इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. इसके अलावा पीआईबी की ओर से भी अंग्रेजी हिंदी और राज्यों की भारतीय भाषाओं में कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की जाएंगी. 

टीवी चैनलों को दिया जाएगा फीड
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि दूरदर्शन के अलावा निजी चैनलों को भी दूरदर्शन के जरिए फीड मिलेगी. उन्होंने बताया कि G20 की तरह इस बार भी दूरदर्शन इसे 4K प्रसारण करेगा. पूरा कवरेज लाइव होगा और विभिन्न भाषाओं और विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा. चंद्रा ने बताया कि 4K तकनीक के माध्यम से बहुत साफ और अच्छा लाइव प्रसारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप दर्शकों तक हाई क्वालिटी की पिक्चर पहुंचती है. 

8000 अतिथियों को आमंत्रण

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे. इनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां और देश भर से बड़ी संख्या में साधु-संत आएंगे. विशाल समारोह से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं और शहर को इस बड़े दिन के लिए सजाया जा रहा है. श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया है कि भले ही 8000 लोगों को आमंत्रित किया गया है लेकिन कम से कम 10 से 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.

 ये भी पढ़ें:Ram Mandir Ayodhya LIVE Updates: आ रहे हैं राम! आज से प्रभु के प्राण-प्रतिष्ठा की पूजन विधि शुरू, 22 जनवरी तक कुछ ऐसा रहेगा पूरा प्रोग्राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget