एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 55 देशों में मनाया जाएगा राम मंद‍िर के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का जश्न, वीएचपी ने बनाया ये प्लान

Ram Mandir Opening: अयोध्‍या में राम मंद‍िर के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह से देश ही नहीं बल्‍क‍ि दुन‍िया के तमाम देशों को जोड़ने के ल‍िए विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) ने एक बड़ी योजना तैयार की है. 

Ram Mandir Pran Pratishtha: आगामी 22 जनवरी को अयोध्‍या स्‍थ‍ित राम मंद‍िर में होने वाले रामलला के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर तैयार‍ियां जोर शोर से की जा रही हैं. ह‍िंदू धर्म की आस्‍था से जुड़े इस समारोह में देश ही नहीं, बल्‍क‍ि दुन‍िया के 55 देशों में रह रहे प्रवासी भारत‍ियों को भी जोड़ने का बड़ा प्रयास क‍िया जा रहा है. विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से आयोजन से पहले इसको लेकर व‍िदेशों में जश्‍न मनाने की योजना तैयार की है.  

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताब‍िक, प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले संगठन ने 55 देशों में बड़े पैमाने पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन करने की योजना बनाई है. 22 जनवरी को अयोध्या में अभिषेक समारोह के साथ समन्वय स्‍थाप‍ित करते हुए इन सभी देशों में प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी. 

भारतीय प्रवासियों के साथ इन लोगों पर होगी नजर

इस तरह के समारोह आयोजि‍त कर वीएचपी उन भारतीय प्रवासियों तक पहुंचने का प्रयास कर सकेगी जोक‍ि हिंदू धर्म में परिवर्तित हो चुके हैं. विहिप सूत्रों ने कहा कि इन सभाओं में अफ्रीकी, हिस्पैनिक, दक्षिण अमेरिकी, इंडो-बर्मी, मंगोलियाई और यूरोपीय मूल के हिंदू भी सम्‍मल‍ित होंगे. 

अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभाल रहे विहिप के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि कार्यकर्ता विदेशों में हिंदू आबादी के बीच शहरों में जा रहे हैं. उनसे अपने पास के मंदिर में आयोज‍ित कार्यक्रम में एकत्र होने का आग्रह कर रहे हैं. 

'कार रैल‍ियां न‍िकालकर लोगों से की जा रही अपील' 

विज्ञानानंद ने बताया ने क‍ि जहां कोई मंदिर नहीं है, वहां लोगों को खुली जगहों पर एकत्र होने के लिए कहा जा रहा है. कार रैल‍ियों के जर‍िए लोगों को आयोजन से जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं. च‍िन्‍ह‍ित जगहों पर 22 जनवरी के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को एलईडी स्क्रीन पर लाइव द‍िखाने की तैयारी की जा रही है. 

विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "आस्था, विश्वास, भाषा और विचारधाराओं से परे दुनिया भर के लोगों के भाग लेने से पता चलता है कि कोई भी श्री राम से अछूता नहीं है और कोई भी श्री राम के लिए अछूत नहीं है." 
 
यह भी पढ़ें: Weather Updates: ठंड और धुंध से नहीं मिलेगी राहत! द‍िल्‍ली समेत इन राज्‍यों में होगी बार‍िश, गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget