एक्सप्लोरर

राम मंदिर की कहानी: अयोध्या में विवादित ढांचे के ऊपर भगवा झंडा थाम कर बैठ गया बंदर

30 अक्टूबर, 1990 को कार सेवा के दौरान एक बंदर विवादित ढांचे पर भगवा झंडा पकड़कर बैठ गया था. सुरक्षाकर्मी भगवा झंडा हटाना चाहते थे, लेकिन बंदर के हटने तक का इंतजार किया गया.

30 अक्टूबर, 1990 का दिन था, अयोध्या में बड़ी संख्या में कारसेवक जुटे थे. इन कार सेवकों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. लेकिन इतनी सुरक्षा के बावजूद कारसेवकों ने बैरिकेड तोड़ दिए और बाबरी मस्जिद के ऊपर भगवा झंडे लगा दिए. हालांकि, कुछ देर में ही सुरक्षाकर्मियों ने कारसेवकों पर काबू पा लिया और उन्हें हटा दिया. लेकिन इसी बीच एक बंदर मस्जिद के गुंबद पर बैठ गया, बंदर एक झंडे को पकड़कर बैठा रहा. यह तस्वीर कैमरों में कैद हो गई और 'ऐतिहासिक' बन गई. अयोध्या में सोमवार दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. ऐसे में हम उस तस्वीर के बारे में बताने जा रहे हैं. 

30 अक्टूबर 1990 को वीएचपी ने राम मंदिर आंदोलन के तहत कार सेवा का ऐलान किया था. हजारों लाखों की संख्या में कारसेवक अयोध्या में जुट गए थे. इन्हें रोकने के लिए करीब तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने 28000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी. बाबरी मस्जिद जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे. 

इंडिया टुडे से बातचीत में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि कारसेवकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष के बीच कुछ साधुओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और सैकड़ों कारसेवक बाबरी की ओर बढ़ गए. इनमें से कुछ विवादित ढांचे के गुंबद पर चढ़ने में सफल रहे, इन कारसेवकों ने गुंबद पर भगवा झंडे लगा दिए. 

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए लाठी चार्ज की और फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद कारसेवकों को पीछे हटना पड़ा. अधिकारी चाहते थे कि गुंबद से भगवा झंडे हटा दिए जाएं, लेकिन इस दौरान अनोखी स्थिति का सामना करना पड़ा. 

स्वामी विज्ञानानंद के मुताबिक, अधिकारियों ने देखा कि तभी एक बंदर मस्जिद की गुंबद पर बैठ गया. वह भगवा झंडे को पकड़े हुए था. पुलिस कर्मियों ने बंदर को भगवान हनुमान का अवतार मानते हुए उसे परेशान न करने का फैसला किया. स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि कई घंटों तक बंदर गुंबद पर झंडा पकड़े बैठा रहा. जब रात में बंदर उस जगह से हट गया, तब तीन चार जवानों ने गुंबद पर चढ़कर झंडे को उतारा. यह तस्वीर 1 नवंबर 1990 को कई अखबारों में छपी थी. 1992 की कारसेवा के दौरा बाबरी मस्जिद की गुंबद पर एक बंदर को बैठा देखा गया. 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को हुई फायरिंग में 20 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि, चश्मदीदों का दावा है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget