एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम....’, प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम आगमन का गाना शेयर कर पीएम मोदी ने भक्तों में भरा जोश

Ram Mandir Pran Pratistha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद इस मंदिर का उद्घाटन होगा.

Ram Mandir Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर रामलला के स्वागत के लिए तैयार है. सोमवार (22 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी पूरी तरह से राम के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. रविवार (21 जनवरी) को पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर भगवान राम के तीन गाने शेयर किए.

पीएम मोदी ने मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की ओर से गाए भजन को शेयर किया. अनुराधा पौडवाल का यह गाना अयोध्या में बने राम मंदिर और भगवान राम के आगमन से जुड़ा है. पीएम ने इस भजन को शेयर करते हुए लिखा, “रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जिस तरह की भावना उमड़ पड़ी है, वो अभिभूत करने वाली है.”

शंकर महादेवन, शान और कैलाश खेर ने गाया है गाना

पीएम ने रविवार को ही दूसरा गाना शेयर किया. एक्स पर शंकर माहदेवन, शान, कैलाश खेर, आकृति कक्कर और शैलेश के इस गाने को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “रामलला के आगमन को लेकर हर तरफ उनके भक्तों के जोश भरे उद्गार देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर से जुड़ा यह गीत इसी भावना को अभिव्यक्त करता है.”

तमिल सिंगर भार्गवी वेंकटराम जी के गाने को भी सराहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरा राम भजन भी रविवार को ही शेयर किया. इस गाने को एक्स पर शेयर करते हुए मोदी ने लिखा, “यहां भार्गवी वेंकटराम जी की ओर से प्रभु श्री राम पर एक मार्मिक तमिल गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई है.”

इससे पहले भी कई भजन कर चुके हैं शेयर

बता दें कि इससे एक दिन पहले शनिवार (20 जनवरी) को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ राम भजन एक्स पर शेयर किए थे. इसमें सबसे ज्यादा तारीफ उन्होंने मैथिली ठाकुर की ओर से गाए शबरी प्रसंग वाले गाने की की थी. इसके अलावा पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मॉरीशस और सूरीनाम जैसे देशों में राम मंदिर को लेकर रिलीज हुए राम भजन को भी शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Inauguration: ATS कमांडो, 17 IPS, 100 PPS... छावनी बनी अयोध्या, चप्पे चप्पे पर जवान, AI तकनीक से रखी जा रही नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skyroot Aerospace Vikram-1: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget