एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: न्यूजीलैंड के मंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- '500 साल का लंबा इंतजार कराया खत्‍म'

Ram Mandir Inauguration: अयोध्‍या में रामलला प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर व‍िश्‍व स्‍तर पर खुश‍ियां मनाई जा रही हैं. न्‍यूजीलैंड के मंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं.  

Ram Mandir Inauguration: अयोध्‍या में सोमवार (22 जनवरी) को होने वाले रामलला प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर देश दुन‍िया में उत्‍साह बना है. न्‍यूजीलैंड के विनियमन मंत्री डेविड सेमोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उनके नाम भेजे गए संदेश में मंत्री सेमोर ने कहा क‍ि उनके नेतृत्‍व में 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्‍या में श्रीराम मंद‍िर का न‍िर्माण संभव हो पाया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, राम मंद‍िर न‍िर्माण का पूरा रास्‍ता साफ होने से न्‍यूजीलैंड के कई और मंत्र‍ियों ने भी अपनी खुशी का इजहार क‍िया है. उन सभी की ओर से पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे गए हैं. उनका कहना है क‍ि पीएम मोदी के नेतृत्‍व की वजह से ही यह सब कुछ संभव हो पाया है.  

'1000 सालों तक चलने वाला बनाया भव्‍य मंद‍िर' 

न्यूजीलैंड मंत्री डेविड सेमोर ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि 500 सालों के बाद ही अयोध्‍या में यह भव्‍य मंद‍िर बनाया गया है जोक‍ि अगले 1000 सालों तक चलने के लिए बनाया गया है. इसके ल‍िए पीएम के साथ-साथ सभी भारतवासियों को भी अनंत शुभकमानाएं. 
 
वैश्‍व‍िक चुनौत‍ियों से न‍िपटने में करते हैं इतनी बड़ी आबादी की मदद  

मंत्री सेमोर ने अयोध्‍या राम मंद‍िर में प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह पर खुशी जताते हुए यह भी कहा क‍ि उनको राम मंद‍िर का दौरा करने में बड़ी प्रसन्‍नता होगी. उन्‍होंने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्‍व की सराहना करते हुए कहा कि वह भारत की एक अरब से ज्‍यादा की आबादी का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व करते हैं और दुन‍िया की उन सभी चुनौत‍ियों से न‍िपटने में भी उनकी मदद करते हैं.   

न्‍यूजीलैंड मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस और बुद्धिमत्ता की भी प्रशंसा की और उम्‍मीद जताई क‍ि उनका विश्वास और ताकत और बढ़ेगी. 

यह भी पढ़ें: 'प्राण प्रत‍िष्‍ठा वाले द‍िन न करें...', ह‍िमंत ब‍िस्‍व सरमा ने दी राहुल गांधी को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget