एक्सप्लोरर

अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर भी राम के रंगों में रंगा, बिलबोर्ड पर दिखी भगवान राम और मंदिर की थ्री डी तस्वीरें

यहां विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर थ्रीडी तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया.

नई दिल्ली: आज सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरा विश्व भगवान राम के रंग में डूब गया है. अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर की थ्री डी तस्वीरें प्रदर्शित की गई. आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन है.

बता दें कि यहां विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर थ्रीडी तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 28 साल बाद पहुंचे. वह श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. इसके साथ ही यह पहला मौका रहा जब प्रधानमंत्री ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी का दर्शन किया. अयोध्या पहुंचने के बाद वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की. इसके बाद वे वहां से राम जन्मभूमि पहुंचे जहां भूमि पूजन और आधारशिला रखी.

भूमि पूजन के बाद वहां मौजूद विशिष्ट अतिथियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इतने बड़े कार्य और राम मंदिर के शुभ भूमि पूजन के लिए उन्हें चुना.

पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों लोगों को इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस कार्य को शुरु होते हुए देख रहे हैं. राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है और आज पूरा भारत राममय हो गया है. अपने संबोधन से पहले उन्होंने राम मंदिर का पोस्टल स्टैंप जारी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget