एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan Day 2 Highlights: रामलला के दर्शन को नहीं तरसेंगी आंखें, बढ़ाया गया समय, जानें कितने घंटे बढ़े

Ram Mandir Darshan Day 2 Highlights: यूपी के अयोध्या में मंगलवार (23 जनवरी, 2024) को 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए थे. वहां दर्शन करानें के लिए 8 हजार पुलिस वाले तैनात किए गए थे.

Key Events
Ram Mandir Darshan LIVE Updates Non-stop crowd in Ayodhya for Balak Ram Ram Lala Darshan Know details Ram Mandir Darshan Day 2 Highlights: रामलला के दर्शन को नहीं तरसेंगी आंखें, बढ़ाया गया समय, जानें कितने घंटे बढ़े
राम मंदिर में प्रभु के बाल रूप की एक झलक पाने के लिए अयोध्या में आस्था का सैलाब देखने को मिला है.
Source : ABP Live

Background

Ram Mandir Darshan Highlights: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा प्लान बनाया है. पार्टी की योजना के तहत बीजेपी शासित सूबों के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला के दर्शन करेंगे. जानकारी के मुताबिक, 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, 1 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, नौ फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, 22 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे. 

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन प्रभु के बाल रूप के दर्शन के लिए भक्त बेताब नजर आए. बुधवार (24 जनवरी, 2024) को श्रीराम की नगरी में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया. रामपथ पर और मंदिर परिसर के आस-पास अत्यधिक भीड़ के बीच सुबह अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "भीड़ लगातार आ रही है. हमारी ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं. लोग लाइन में आएंगे और उन्हें इस दौरान दर्शन कराए जाएंगे. हमारी अपील है कि जो बुजुर्ग, अशक्त और दिव्यांग हैं, वे दो हफ्ते के बाद आने की योजना बनाएं. तब तक युवा और सही लोग दर्शन करते रहेंगे."

इस बीच, यूपी स्पेशल एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने सुबह पत्रकारों को बताया कि मंदिर के आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हुई है. ऐसे में प्रिंसिपल होम सेक्रेट्री और उन्हें मौके पर भेजा गया है. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए लाइन सिस्टम में सुधार किया गया है और लोगों के लिए कुछ चैनल्स बनाए गए हैं. नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए अयोध्या, राम मंदिर और रामलला से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः  

19:37 PM (IST)  •  24 Jan 2024

Ram Mandir Darshan Day 2 Highlights: भक्तों की भारी भीड़ के बाद प्रशासन ने बढ़ाया रामलला के दर्शन का समय

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रशासन में दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला किया. राम मंदिर दर्शन का समय कुल 3:30 घंटे बढ़ा दिया गया है. नए नियम के अनुसार, अब दर्शन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से रात 9 तक किए जा सकेंगे. पहले ये समय सुबह 7 से 11:30 बजे और दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक का था. प्रसाशन के मुताबिक, ये तब्दीली स्थाई नहीं है और कभी भी बदली जा सकती है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टाइमिंग चेंज की गई है. 

17:23 PM (IST)  •  24 Jan 2024

Ram Mandir Darshan Day 2 LIVE: प्रवीण तोगड़िया ने किए रामलला के दर्शन, किया भगवान का शुक्रिया

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा, "बहुत खुशी और आनंद है क्योंकि मुझे (अयोध्या में) इतने सुंदर राम मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला. मुझे यह अवसर देने के लिए मैं भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं.''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
बजट सत्र में LPG संकट को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
Hyderabad Ramadan: जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget