एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की मांग, समारोह में रंजन गोगोई को मिले न्यौता

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जा कर राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.अधीर रंजन चौधरी ने मांग की है कि भूमि पूजन समारोह में पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को बुलाया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को आमंत्रित करने की मांग उठाई है. वर्तमान में राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई की अध्यक्षता में ही पिछले साल सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद में राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था. अधीर रंजन ने कहा कि यदि गोगोई को भूमि पूजन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया तो यह उनके साथ अन्याय होगा.

अपने बयान में लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन को लेकर आम लोगों में हर्ष और उल्लास का माहौल है. कोरोना के कारण इस समारोह में ज्यादा लोगों को निमंत्रण देना मुश्किल है. कार्यक्रम में उद्योगपति आएंगे, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आएंगे, रामजन्मभूमि आंदोलन के लोग बुलाए जाएंगे तो क्यों ना रंजन गोगोई को भी बुलाया जाए!"

राम मंदिर भूमि पूजन: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की मांग, समारोह में रंजन गोगोई को मिले न्यौता

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "क्योंकि वर्षों से कोर्ट मे लंबित राम जन्मभूमि मामले का फैसला देने में जिस मुख्य न्यायाधीश का बड़ा योगदान रहा, उन्हें इस समारोह में निमंत्रण देना जरूरी है और यह अच्छा भी लगेगा. भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजक उन्हें बुलाएं वरना पूर्व मुख्य न्यायाधीश के साथ न्याय नहीं होगा."

आपको बता दें कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जा कर राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसको लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं.

ये भी पढ़ें: BSP के 6 विधायकों को लेकर बीजेपी MLA की तरफ से दाखिल याचिका राजस्थान HC से खारिज  मोदी सरकार ने चीन की 47 और App पर लगाई रोक, पहले ही 59 पर लग चुका है प्रतिबंध 
Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget