एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ बोले?

Ram Mandir Inaugration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य भावुक हो उठे. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की सफलता की कामना की.

Ram Mandir Opening: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से न सिर्फ आम लोगों में उत्साह का माहौल है बल्कि, धार्मिक गुरू भी खुश हैं. इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि आज का दिन अद्भुत है.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभद्राचार्य ने मीडिया से कहा, "मैंने उनकी (पीएम मोदी) खुशी और सफलता की कामना की. वह (पीएम मोदी) 350 से अधिक सीटों के साथ 2024 (लोकसभा) चुनाव जीतेंगे." इस दौरान वह भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि आज मेरी वही स्थिति है, जो भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद गुरू वशिष्ठ की थी. इससे ज्यादा में क्या कहूं. यह एक अद्भुत दिन है.

साधु-संतो में उत्साह का माहौल
सोमवार (22 जनवरी) को पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी अनुष्ठान पूरे किए. समारोह के दौरान वहां मौजूद साधु-संतों और भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर गर्भगृह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे. 

'आज देश दिवाली मना रहा है'
समारोह के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में कहा कि  हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे. हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे. आज हमारे राम आ गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है. आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. पूरा देश आज दीवाली मना रहा है.  

पीएम मोदी विपक्ष पर साधा निशाना
इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और उनका का नाम लिए बिना कहा कि एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी. वे लोग भारत के सामाजिक भाव को नहीं समझ सके. रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है.

यह भी पढ़ें- 'राम विवाद नहीं, समाधान हैं', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट और संविधान का किया जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget