एक्सप्लोरर

देशभर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्यौहार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. विदेश मंत्री सुरक्षा स्वराज ने इस मौके पर नायडू के घर जाकर उन्हें राखी बांधी.

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य ने आज देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति कोविंद ने इस मौके पर ट्वीट किया, ‘‘रक्षाबंधन पर सभी देशवासियों को बधाई. इस पर्व का उल्लास हमारे बीच भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए और हमें ऐसा समाज बनाने की प्रेरणा दे जहां महिलाएं, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा और गरिमा का हमेशा सम्मान किया जाता हो.’’

उपराष्ट्रपति नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. विदेश मंत्री सुरक्षा स्वराज ने इस मौके पर नायडू के घर जाकर उन्हें राखी बांधी. प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट किया, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई." प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह त्यौहार बहन और भाई के आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक है जो सदियों से सामाजिक सौहार्द का भी एक बड़ा उदाहरण रहा है.

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में अनेक ऐसी कहानियां हैं, जिनमें एक रक्षा सूत्र ने दो अलग-अलग राज्यों या धर्मों से जुड़े लोगों को विश्वास की डोर से जोड़ दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने आज रक्षाबंधन के मौके पर ट्विटर पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत 55 महिलाओं को फॉलो किया.

इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप,पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं. उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में रक्षा बंधन के अवसर पर राजधानी वाटिका स्थित एक वृक्ष को राखी बांधी.

राजधानी वाटिका में आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस समारोह में शामिल हुये नीतीश ने रक्षाबंधन के दिन लोगों से आह्वान किया कि एक नई परम्परा शुरू हुई है जिसमें सभी वृक्ष को रक्षा सूत्र से बांधें. मुख्यमंत्री ने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर राजधानी वाटिका में वृक्षारोपण भी किया.

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षाबंधन के मौके पर राजभवन परिसर में पौधारोपण किया. इस मौके पर कई लड़कियों और महिलाओं ने नये राज्यपाल की कलाई पर राखी बांधी.

राजस्थान में भी भाई-बहनों के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. राज्य की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्री राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान, अरूण चतुर्वेदी, विधायक अशोक परनामी, संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला सहित अन्य को राखी बांधी. राजे ने मुख्यमंत्री निवास पर उनकी सुरक्षा में तैनात आरएसी कमांडो को भी राखी बांधी.

वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को रक्षा बंधन की बधाई दी. बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, ' मेरे सभी भाइयों और बहनों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई. रवींद्रनाथ नाथ टैगोर के आदर्शों से प्रेरित होकर हम इस दिन को बांग्ला में ‘संस्कृति दिवस’ के रूप में बनाते हैं.'

बालीवुड कलाकारों के बीच भी रक्षाबंधन की धूम रही. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सहित तमाम कलाकारों ने इस मौके पर अपने भाई बहनों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget