एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर राकेश सिन्हा संसद में पेश करेंगे प्राइवेट मेम्बर बिल, सोनिया गांधी और राहुल को घेरने के लिए वीएचपी का है ये प्लान

राम मंदिर विवादः आलोक कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं से संसद में कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर देश के सभी सांसदों से समर्थन मांगा जाएगा. इसके लिए सभी सासंदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

नई दिल्लीः राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद सोनिया और राहुल गांधी का भी समर्थन मांगेगी. इसके लिए जल्द ही परिषद की ओर से दोनों नेताओं को पत्र लिखा जाएगा. परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि परिषद के अमेठी और रायबरेली के अध्यक्ष जल्द ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दोनों से मिलने का समय मांगेंगे. दोनों नेताओं से संसद में कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा.

सभी सांसदों से समर्थन मांगा जाएगा दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने राम मन्दिर के निर्माण का रास्ता साफ़ करने के लिए संसद में कानून बनाने की मांग की है और उसी मांग पर समर्थन के लिए लोक सभा के सभी 543 सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने की योजना है. परिषद ने अबतक कुछ सांसदों को समर्थन के लिए ज्ञापन सौंप भी दिया है.

संविधान और कानून के तहत ही समस्या का समाधान आलोक कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि वीएचपी संविधान और कानून के तहत ही अयोध्या मसले का हल चाहती है. कुमार के मुताबिक कोर्ट से जो उम्मीद थी वो अब टूट चुकी है और सन्तों ने साफ कर दिया है कि अनन्तकाल तक कोर्ट के आदेश का इंतज़ार नहीं कर सकते.

उन्होंने कोर्ट की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि जब आईपीसी की धारा 377 जैसे मसलों पर कोर्ट आदेश दे सकता है तो फिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मसले को लटका के क्यों रखा जा रहा है.

'भारत छोड़ो आंदोलन जैसा निर्णायक होगा इस बार का आंदोलन' उधर इस मसले पर राज्य सभा में प्राइवेट मेम्बर बिल लाने की घोषणा करने वाले बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने बिल का मसौदा तैयार कर लिया है. सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अगले 1-2 दिनों में राहुल गांधी समेत सभी ग़ैर एनडीए नेताओं को मसौदे का अंश भेजकर बिल पर समर्थन मांगेंगे.

राकेश सिन्हा ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वो राम मंदिर पर उनके बिल का समर्थन करेंगे ? राकेश सिन्हा ने दावा किया कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की तरह 2018 का राम मंदिर आंदोलन भी निर्णायक साबित होगा.

कोयला घोटाला: कोर्ट ने पूर्व सचिव एचसी गुप्ता को दोषी ठहराया, तीन दिसंबर को होगा सजा का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget