एक्सप्लोरर

'भगवान के दर्शन करने हम जाते हैं अयोध्या-काशी, BJP वाले मस्जिद', राज्यसभा में बोले संजय सिंह

Rajya Sabha MP Sanjay Singh: संजय सिंह ने जेल जाने को लेकर हुई टिप्पणी पर कहा कि जिस दिन सत्ता बदलेगा कोई बाहर नहीं रहेगा, सिर्फ तीन घंटे के लिए ईडी-सीबीआई दे दो, सबको जेल भेज दूंगा. 

Rajya Sabha MP Sanjay Singh: राज्य सभा में संविधान पर की चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला साधा. उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा और साथ ही उनके जेल जाने को लेकर हुई टिप्पणी पर कहा कि जिस दिन सत्ता बदलेगा कोई बाहर नहीं रहेगा, सिर्फ तीन घंटे के लिए ईडी-सीबीआई दे दो, सबको जेल भेज दूंगा. 

संजय सिंह ने दिल्ली चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि तुगलकाबाद के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाए हैं. इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि देखने वाली बात है कि वो बांग्लादेशी-रोहिंग्या तो नहीं, जिनके नाम काटे जा रहे हैं. इसके बाद संजय सिंह ने राम सिंह समेत कई मतदाताओं के नाम पढ़े और कहा कि पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या-बांग्लादेशी कहने की इनकी हिम्मत कैसे हुई. हमारे पूर्वांचली भाई मेहनत कर पसीना बहाते हैं. पूर्वांचल के लोग इनकी जमानतें जब्त कराएंगे. ये चुनाव घोटाले से जीतना चाहते हैं. संजय सिंह ने कहा कि ये चाल दिल्ली में चलेगी नहीं. चुनाव ही निपटाने पे लगे हैं. चुनाव ही गड़बड़ कर देंगे तो संविधान कैसे बचेगा.

'आप लोग घास छिल रहे थे क्या'

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि पिछले 10 साल से किसकी सरकार है. क्या यहां ट्रंप की सरकार है, क्या ओबामा की सरकार है. 10 साल से यहां महामानव की सरकार है. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि सीमा की सुरक्षा किसके जिम्मे है. बांग्लादेश की सीमा किससे लगती है, त्रिपुरा, असम, बंगाल से लगती है."

उन्होंने कहा, "कोई बाांग्लादेशी वहां से झारखंड, बिहार, यूपी पार करके दिल्ली कैसे आ गया. आपलोग घास छील रहे थे क्या?"

मस्जिदों के सर्वे को लेकर बीजेपी को घेरा

देश में मस्जिदों को लेकर हो रहे सर्वे की ओर इशारा करते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा, "हम लोग भगवान के दर्शन के लिए अयोध्या-काशी जाते हैं लेकिन भाजपाईयों को जब दर्शन करना होता है तो ये मस्जिद में भगवान के दर्शन करने जाते हैं. पूरे देश की मस्जिदों में ये लोग मंदिर खोज रहे हैं.  ये लोग देश में भारत खोदो योजना चला रहे हैं."

तीन घंटे के लिए दो दो ईडी-सीबीआई- संजय सिंह

राज्यसभा में जब संजय सिंह बोल रहे थे तब किसी से जेल शब्द का इस्तेमाल किया. इसपर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा, "जिस दिन सत्ता बदलेगा कोई बाहर नहीं रहेगा, सिर्फ तीन घंटे के लिए ईडी-सीबीआई दे दो, सबको जेल भेज दूंगा."

ये भी पढ़ें:

एयरपोर्ट के लिए समंदर के बीच आर्टिफिशियल आइलैंड बनाने जा रहा चीन! जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget