एक्सप्लोरर

प्लास्टिक और मिलावटी खाने की वजह से बढ़ रहा है कैंसर

राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा गया कि जिन इलाकों में कैंसर ज्यादा फैल रहा है वहां पर अस्पताल में जांच सेंटर बनाया जाएं जहां पर शुरुआती तौर पर कैंसर जैसी बीमारी का पता चल सके. मौजूदा वक्त में आलम यह है कि कैंसर पीड़ित को इस बीमारी के तीसरी-चौथी स्टेज पर पहुंचने के बाद ही पता लगता है.

नई दिल्ली: देश में बढ़ रहे कैंसर के मामलों का कारण प्लास्टिक का ज्यादा का इस्तेमाल और मिलावटी खाना है, राज्यसभा में चर्चा के दौरान यह बात कही गई. राज्यसभा में चर्चा के दौरान लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों का जिक्र करते हुए कहा गया कि इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाई जाए क्योंकि मौजूदा वक्त में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. यहां तक कि खाने-पीने का सामान प्लास्टिक के पैकेट में परोसा जा रहा है. इसके साथ ही खाने के सामान में भी मिलावट बढ़ गई है. दूध और मिठाई में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है और इसकी वजह से भी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. लिहाज़ा जरूरत इस बात की है कि हर जिले में ऐसे मिलावटी खाने की जांच के लिए जांच सेंटर बनाए जाएं. इसके साथ ही फसलों को उपजाने के लिए जिस तरह के रासायनिक का इस्तेमाल होता है उनकी भी जांच होनी चाहिए जिससे कि कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके. इतना ही नहीं देश में कैंसर का इलाज आसानी से नहीं हो पाता और बहुत महंगा है. जरूरत इस बात की है कि देश में कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर कदम उठाएं जाएं जिससे कि कैंसर पीड़ित लोगों को वक्त रहते हैं समुचित इलाज हो सके.

मौजूदा वक्त में आलम यह है कि कैंसर पीड़ित को इस बीमारी के तीसरी-चौथी स्टेज पर पहुंचने के बाद ही पता लगता है. जबकि होना यह चाहिए कि कैंसर के शुरुआती दौर में ही पता लग जाए तो इलाज करवाना काफी आसान होगा. चर्चा के दौरान कहा गया कि जिन इलाकों में कैंसर ज्यादा फैल रहा है वहां पर अस्पताल में जांच सेंटर बनाया जाएं जहां पर शुरुआती तौर पर कैंसर जैसी बीमारी का पता चल सके.

इसके साथ ही चर्चा के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि कैंसर की दवाइयां आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हों और इसका इलाज सस्ता होना चाहिए. चर्चा के दौरान कहा गया कि जो नामी लोग होते हैं या अमीर लोग होते हैं वह तो देश के बाहर जाकर इलाज करवा लेते हैं लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है जो देश के बाहर नहीं जा सकते. ऐसे में देश में ही डॉक्टरों और अस्पतालों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे कि देश में भी इस गंभीर बीमारी का इलाज हो सके. साथ ही मरीजों में विश्वास दिलाने की जरूरत है कि इस बीमारी के होने का मतलब जिंदगी खत्म होना नहीं है.

चर्चा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी राज्यसभा सांसदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देते हुए बताया कि सरकार किस तरह से कैंसर की रोकथाम और इसके उपचार के लिए कदम उठा रही है. हर्षवर्धन ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से कैंसर पीड़ित लोगों को इलाज करवाने में भी सहूलियत हो रही है. साथ ही सरकार जो अलग-अलग योजनाएं चला रही है उससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी. लेकिन यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए जागरूकता चलाने की जरूरत है और सभी सांसद भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैला सकते हैं, जिससे कि इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सके और पीड़ितों को समुचित वक्त रहते इलाज मिल सके.

उन्नाव की बेटी को सलाम: गैंगरेप के खिलाफ बाहुबली कुलदीप सेंगर से ली टक्कर, अब मौत से लड़ाई लड़ रही है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget