एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: आखिरी वक्त में बीजेपी का बाउंसर, बीएसपी की राह में रोड़ा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तरफ से 9वें उम्मीदवार की घोषणा के बाद राज्यसभा का चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है.

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तरफ से 9वें उम्मीदवार की घोषणा के बाद राज्यसभा का चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है. आखिरी वक्त में चले गए बीजेपी के इस बाउंसर से बीएसपी के कैंडिडेट की राह में मुश्किल आ सकती है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि उनके अतिरिक्त एमएलए अनिल अग्रवाल का समर्थन करेंगे. अनिल अग्रवाल गाज़ियाबाद में शैक्षिक संस्थान चलते हैं.

दरअसल, देश के 16 राज्यों में 58 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं. आंकड़ों के हिसाब से बीजेपी स्पष्ट तौर पर 10 में से 8 सीटें जीत रही हैं और उसके बाद उसके पास 28 एमएलए के वोट बाकी रह जाते हैं.

एक सीट पर एसपी जीत रही है, जबकि एक सीट पर किसी के पास पूरे आंकड़े नहीं हैं. एसपी ने बीएसपी का समर्थन का एलान किया है. लेकिन मैदान में अनिल अग्रवाल के होने से मुकाबले ने अलग रुख अख्तियार कर लिया है.

सीटों का गणित क्या है?

उत्तर प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 विधायकों के वोट की जरूरत है. बीजेपी और उनके गठबंधन के कुल 324 एमएलए हैं. 296 विधायकों की मदद से बीजेपी 8 सीटों पर जीत हासिल कर रही है. इसके बाद 28 विधायक के वोट बाकी रह जाते हैं. इसी तरह एसपी के पास 47 विधायक हैं और उनकी एक राज्यसभा सीट पक्की है. इस तरह एसपी के 10 विधायकों के वोट बाकी बच जा रहे हैं. बीएसपी के पास सिर्फ 19 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 7 विधायक हैं. अगर एसपी के 10 विधायकों को जोड़ लें तो बीएसपी को कुल 36 विधायकों का समर्थन मिल रहा है. इस तरह एक सीट की कमी रह जाती है. निषाद और आरएलडी के पास एक-एक विधायक हैं और इनके विधायक किसी का भी खेल बिगाड़ सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget