एक्सप्लोरर

जानिए कैसे होता है राज्यसभा उपसभापति का चुनाव, पक्ष-विपक्ष ने किसे बनाया है उम्मीदवार?

राज्यसभा का उपसभापति एक संवैधानिक पद है. कोई भी राज्यसभा सांसद इस पद के लिए अपने किसी साथी सांसद के नाम का प्रस्ताव आगे बढ़ा सकता है.उपसभापति का पद इस्तीफा देने पर, पद से हटाए जाने पर या इस पद पर आसीन राज्यसभा सांसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हो जाता है.

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन आज राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव होना है. इस चुनाव के लिए एनडीए की ओर से जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और विपक्ष की ओर से आरजेडी के मनोज झा उम्मीदवार हैं. ये चुनाव दोपहर तीन बजे शुरू होगा. वहीं, नतीजे भी आज ही घोषित हो जाएंगे. हालांकि राज्यसभा का आंकड़ा साफ तौर पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में है.

सबसे पहले राज्यसभा को जानें

बता दें कि देश में संसद के दो सदन हैं, एक लोकसभा और दूसरा राज्यसभा. लोकसभा के सदस्यों को जनता मतदान करके चुनती है, जबकि राज्यसभा के सदस्यों को राज्यों के चुने गए विधायक निर्वाचित करते हैं. राज्यसभा की अध्यक्षता देश के उपराष्ट्रपति करते हैं. अभी वैंकेय्या नायडू उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष हैं. अध्यक्ष ही सभापति होते हैं और एक उपसभापति भी होते हैं, जिसे राज्यसभा के सदस्य मिलकर चुनते हैं. अध्यक्ष के ना होने पर उपासभापति राज्यसभा का कार्यभार संभालते हैं.

कैसे होता है उपसभापति का चुनाव?

राज्यसभा का उपसभापति एक संवैधानिक पद है. कोई भी राज्यसभा सांसद इस पद के लिए अपने किसी साथी सांसद के नाम का प्रस्ताव आगे बढ़ा सकता है. हालांकि इस प्रस्ताव पर किसी दूसरे सांसद का समर्थन भी आवश्यक है. इसके अलावा प्रस्ताव को आगे बढ़ाने वाले सदस्य को सांसद द्वारा हस्ताक्षरित एक घोषणा प्रस्तुत करनी होती है, जिनका नाम वह प्रस्तावित कर रहा है. इसमें यह भी उल्लिखित रहता है कि निवार्चित होने पर वह उपसभापति के रूप में सेवा करने के लिए तैयार हैं. यदि सभी राजनीतिक दलों में किसी एक सांसद के नाम को लेकर आम सहमति बन जाती है, तो ऐसे हालात में सांसद को सर्वसम्मति से राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया जाता है. राज्यसभा उपसभापति पद के लिए यह 20वीं बार चुनाव हो रहा.

किस स्थिति में खाली होता है ये पद?

उपसभापति का पद इस्तीफा देने पर, पद से हटाए जाने पर या इस पद पर आसीन राज्यसभा सांसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हो जाता है. उपसभापति हरिवंश नारायण का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके चलते उप सभापति पद के लिए चुनाव हो रहा है. हालांकि इस पद के लिए वह इस बार भी चुनावी मैदान में हैं.

किसके पक्ष में हैं आंकड़े?

अगर आंकड़ों की बात करें तो जेडीयू के उम्मीदवार हरिवंश की जीत तय मानी जा सकती है. राज्यसभा में फिलहाल सदस्यों की कुल संख्या 240 है. अगर चुनाव वाले दिन सभी सदस्य वोट करते हैं तो जीतने के लिए 121 मतों की जरूरत पड़ेगी. बीजेपी के 87 सदस्यों समेत एनडीए के पास 105 सांसदों का समर्थन हासिल है.

वर्तमान हालात को देखते हुए वाईएसआर कांग्रेस के 6, एआईएडीएमके के 9 और बीजू जनता दल के भी 9 सदस्यों के भी एनडीए के ही समर्थन में वोट करने की संभावना है. ऐसे में हरिवंश के पास 129 सदस्यों का समर्थन हासिल है. वही मनोज झा के पास कांग्रेस के 40 सांसदों समेत केवल 99 सांसदों का समर्थन हासिल है. बीएसपी , टीडीपी और टीआरएस का रुख अभी साफ़ नहीं है. इन पार्टियों के कुल 12 सदस्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget