एक्सप्लोरर

Rajouri Terrorist Attack: डांगरी आतंकी हमले में शामिल दो आतंकवादी बालाकोट में मारे गए, इलाके में घेराबंदी, ऑपरेशन अभी भी जारी

आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कम से कम 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

Terrorist Killed In Balakot: जम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित डांगरी गांव में बीते दिनों आतंकवादियों ने फायरिंग और बम धमाके की घटना को अंजाम दिया था. आतंकी हमले में बच्चों समेत कई नागरिकों की मौत हुई थी. हमले के बाद से ही सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं और डांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना की यूनिट व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्विटर पर बताया, "ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है. बालाकोट में सीमा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने अब तक 2 आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें मार गिराया है. इसी के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और ऑपरेशन अब भी जारी है. "

18 संदिग्धों को पकड़ा गया

इससे पहले, आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कम से कम 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने शनिवार (7 जनवरी) को बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी.

हमले में अब तक 7 की मौत

राजौरी (डांगरी गांव) आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है. रविवार (7 जनवरी) को एक और व्यक्ति प्रिंस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जम्मू में दम तोड़ दिया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल होने के बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी.

डांगरी में आतंकी हमला

बता दें कि एक जनवरी को डांगरी गांव में आतंकवादियों के हमले में छह लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने एक विशेष समुदाय के सदस्यों के घरों पर गोलीबारी की थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे. अगले दिन एक आईईडी विस्फोट में दो चचेरी बहनों की जान चली गई थी. मृतकों में से एक के घर पर आतंकवादियों ने IED लगाया था.

'सही दिशा में चल रही है जांच'

एक अधिकारी ने बताया, ''आतंकवादी हमले की जांच सही दिशा में चल रही है. अब तक डेढ़ दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं.'' राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने कम से कम 18 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

ये भी पढ़ें- 'बुनियादी ढांचा, सेमीकंडक्टर और डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग अर्थव्यवस्था की प्राथमिकता', व्हार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget