एक्सप्लोरर

कर्नाटक संकट से हमारा कोई लेनादेना नहीं, इस्तीफे का सिलसिला तो राहुल ने शुरू किया- राजनाथ

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर संकट लगातार गहराता जा रहा है. अब इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर ही तंज कसा है. इस बीच कहा जा रहा है कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव को बेंगलुरु भेज सकती है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर मंडराते संकट के बादल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अपनी सफाई में कहा कि कर्नाटक सरकार के गिरने में उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है. सूबे में गठबंधन सरकार के 14 बागी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है जिससे सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

त्याग पत्र देने का सिलसिला तो राहुल गांधी ने शुरू किया- राजनाथ सिंह

कर्नाटक में आई राजनीतिक अस्थिरता पर राजनाथ सिंह ने आज जब लोकसभा में बोलना शुरू किया तो कांग्रेस के जले पर नमक छिड़कते हुए कांग्रेस पार्टी में जारी इस्तीफों पर चुटकी लेते हुए हमलावर हुए. उन्होंने कहा, "कर्नाटक की सरकार गिराने में हम कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं. त्याग पत्र देने का सिलसिला तो राहुल गांधी ने शुरू किया है, हमारा क्या लेना देना ? हर दिन कांग्रेस के बड़े बड़े नेता इस्तीफ़ा दे रहे हैं."

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा, "हम संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है कि इससे हमारी पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है. हमारी पार्टी कभी भी खरीद फरोख्त में शामिल नहीं होती."

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव भी पहुंच सकते हैं बेंगलुरु

आपको बता दें कि कर्नाटक में बागी विधायकों के इस्तीफे से कुमारस्वामी की गद्दी डोलती हुई दिख रही है. हालांकि मौजूदा सीएम अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं. वो बागी विधायकों को मंत्री बनाने के नए फ़ॉर्मूले पर काम कर रहे हैं और इस कड़ी में कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सीएम कुमारस्वामी को सौंप दिया है.

दूसरी तरफ कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव को देर शाम बेंगलुरु रवाना कर सकती है. फिलहाल मुरलीधर राव तेलंगाना के महबूब नगर में मौजूद हैं.

मामला क्या है?

कांग्रेस-जेडीएस के इस्तीफा देने वाले 13 विधायकों के अलावा एक निर्दलीय विधायक एच नागेश ने भी सरकार से समर्थन वापस लेकर बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. एच नागेश भी मुंबई के उसी होटल के लिए रवान हो गए हैं, जहां इस वक्त बागी विधायकों ने डेरा जमाया हुआ है.

कर्नाटक में 113 है सत्ता पाने का मैजिक नंंबर

कर्नाटक विधानसभा में कुल सीट 224 हैं और मैजिक नंबर 113 है. पार्टी के हिसाब से विधायकों की बात करें तो कांग्रेस के 79, जेडीएस के 37, बीएसपी का एक और एक निर्दलीय विधायक हैं. कांग्रेस के कोटे से एक स्पीकर भी है. वहीं बीजेपी 104 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सत्ता से बाहर है.

कर्नाटक: गहरे संकट में जेडीएस-कांग्रेस सरकार, निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद छोड़ा, बीजेपी का करेंगे समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget