एक्सप्लोरर

Rajnath Singh: 'भारत जोड़ो यात्रा में देश को बदनाम कर रहे...', राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का हमला

Rajnath Singh Singrauli Rally: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने पूछा कि क्या भारत टूट रहा है? 1947 में देश का बंटवारा हो चुका था.

Rajnath Singh On Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (22 जनवरी) को मध्य प्रदेश का दौरा किया. मध्य प्रदेश के सिंगरौली में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी पर सत्ता हासिल करने के लिए लोगों में नफरत पैदा करने का आरोप लगाया. रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सिंगरौली में भूखण्ड आवंटन योजना के तहत 25 हजार से अधिक परिवारों को भूमि आवंटित की. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से भारत की प्रतिष्ठा और उसके गौरव के साथ खिलवाड़ नहीं करने को कहा.

रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी

सेना पर सवाल उठाने को लेकर रक्षामंत्री ने कांग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा, "चीनी सैनिकों के साथ हालिया संघर्ष में भारतीय सैनिकों ने करिश्माई काम किया और बहादुरी का प्रदर्शन किया. अपनी सरकार की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, "मोदी सरकार ने देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है. पहले हम युद्धक विमानों, मिसाइलों, युद्धपोतों और बमों सहित अन्य चीजों को दूसरे देशों से आयात करते थे, लेकिन अब हमने भारत में ही सब कुछ बनाने का काम किया है" उन्होंने कहा, "यहां तक कि हम अब रक्षा सामग्री को निर्यात कर रहे हैं."

भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "क्या भारत टूट रहा है? 1947 में देश का बंटवारा हो चुका था. पाकिस्तान बना था, हालांकि उस समय के नेता इसके पक्ष में नहीं थे." रक्षामंत्री ने कहा, "इन दिनों राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में कह रहे हैं कि भारत में हर जगह नफरत है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भारत में नफरत कौन पैदा कर रहा है? क्या मोदीजी पूरे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं? क्या मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह नफरत पैदा करने का काम कर रहे हैं? क्या ये नेता लोगों में नफरत पैदा कर रहे हैं? राहुल गांधी ने आखिर इसे कहां देखा?"

'भारत को बदनाम कर रही कांग्रेस'

राजनाथ ने कहा, "राहुल जी, आपको क्या हो गया है? नफरत पैदा कर आप दोबारा सत्ता हासिल करना चाहते हैं. नफरत पैदा करके सत्ता हासिल नहीं की जा सकती, जनता का विश्वास और प्यार कमाकर ही हासिल की जा सकती है.''

राजनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और यह कहकर उसकी छवि खराब कर रही है कि भारत में केवल नफरत का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि देश ने अब दुनिया में बहुत सम्मान कमाया है.

शिवराज सिंह की तारीफ की

सिंगरौली में राजनाथ सिंह ने सीएम शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "भूखण्ड आवंटन योजना के तहत आज 25,000 से अधिक परिवारों को मुख्यमंत्री ने भूमि आवंटित की है. अगर सीएम गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नहीं होते तो ये काम नहीं होता." राजनाथ ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "नेताओं ने प्रलोभन देकर जनता का समर्थन हासिल किया है. मगर बीजेपी जो कहती है, वो करती है."

ये भी पढ़ें-'कोई चेकलिस्ट नहीं', शादी के प्लान पर बात करते हुए राहुल गांधी बोले- बस ऐसी लाइफ पार्टनर चाहिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget