एक्सप्लोरर

'कोई चेकलिस्ट नहीं', शादी के प्लान पर बात करते हुए राहुल गांधी बोले- बस ऐसी लाइफ पार्टनर चाहिए...

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने अपने बचपन, शिक्षा और पहली नौकरी के बारे में भी बात की. उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या करेंगे.

Rahul Gandhi On Marriage: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की अगुवाई कर रहे हैं. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का अलग ही अंदाज देखने को मिला है. अब कांग्रेस ने रविवार (22 जनवरी) को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का ट्रैवल और फूड चैनल कर्लीटेल्स के साथ राहुल गांधी की मजेदार बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी डाइट, वर्कआउट, पसंदीदा डिश और शादी को लेकर बात की. 

उन्होंने कहा कि उनको अपने पार्टी के लोगों की ओर से दाढ़ी काटने के लिए काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है. शादी के प्लान पर राहुल गांधी ने कहा कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं. राहुल गांधी ने कहा, "मेरा बार बहुत हाई है क्योंकि मेरे माता-पिता की शादी बहुत प्यारी थी. कोई चेकलिस्ट नहीं है, लेकिन सिर्फ एक प्यार करने वाला लाइफ पार्टनर चाहिए जो बुद्धिमान हो." 

क्या है राहुल गांधी की डाइट?

राहुल गांधी ने कहा कि वह हमेशा किसी न किसी रूप में फिजिकल एक्टिविटी में रहे हैं. वह मार्शल आर्ट के अलावा डाइविंग भी जानते हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा पर भी वह नियमित रूप से मार्शल आर्ट की क्लास ले रहे हैं. अपनी डाइट पर उन्होंने कहा कि वह कार्बोहाइड्रेट से परहेज करते हैं, लेकिन अगर उन्हें चावल या रोटी खानी है, तो वे रोटी पसंद करेंगे. नॉन-वेज के रूप में, उनके पसंदीदा डिश चिकन टिक्का, सीख कबाब और एक सादा आमलेट हैं. 

राहुल गांधी की खाने के लिए पसंदीदा जगह?

उन्होंने कहा कि वह सुबह एक कप कॉफी पसंद करते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि खाने के लिए उनकी पसंदीदा जगह पुरानी दिल्ली है. उनके पसंदीदा रेस्तरां मोती महल, सागर, स्वागत, सरवाना भवन हैं. राहुल गांधी ने कहा कि उनके बिस्तर के पास मूल रूप से कुछ भी नहीं है, लेकिन दराज में वह अपना पासपोर्ट, दस्तावेज, बटुआ, फोन सहित धार्मिक चीजें जैसे रुद्राक्ष रखते हैं.

अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो 3 चीजें करेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह शिक्षा प्रणाली को बदल देंगे, मध्यम स्तर के व्यवसायों की मदद करेंगे और किसानों व बेरोजगार युवाओं सहित कठिन समय से गुजर रहे लोगों के साथ खड़े होंगे.

कितनी थी राहुल गांधी की पहली सेलरी? 

अपनी पहली नौकरी के बारे में बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि मेरी पहली सेलरी लगभग 3,000 पाउंड थी. यह लंदन में एक कंसल्टिंग कंपनी के लिए था, जिसे मॉनिटर कंपनी कहा जाता है. राहुल गांधी ने कहा, "उस समय मेरी पहली सेलरी बहुत थी, यह अजीब लगा. ये किराए और इसी तरह की चीजों में चला गया. मैं तब 25 साल का था." 

ये भी पढ़ें- 

'देश पर 155 लाख करोड़ हो गया कर्ज', कांग्रेस प्रवक्ता बोले- गिने-चुने खरबपतियों को फायदा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget