एक्सप्लोरर

कश्मीर में सीजफायर खत्म, आतंकियों के खिलाफ अब फिर चलेगा ऑपरेशन ऑलआउट

जम्मू-कश्मीर में रमजान के मौके पर लागू किये गये सीजफायर को आज केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया. यानि अब एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ घाटी में सुरक्षाबलों का बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलेगा.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में रमजान के मौके पर लागू किये गये सीजफायर को आज केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया. मोदी सरकार ने सीजफायर को 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन' का नाम दिया था और इसे 17 मई 2018 को लागू किया था. इसके तहत आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन ऑल आउट रोक दी गई थी. हालांकि सेना ने आतंकी हमलों के बाद लगातार कार्रवाई की. सीजफायर के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों मे बढ़ोतरी हुई थी. अब एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दी गई है.

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रमजान के दौरान बार-बार उकसावे के बावजूद संयम बरतने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार, जम्मू-कश्मीर में आतंक और हिंसा मुक्त माहौल स्थापित करने का प्रतिबद्ध है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने रमजान की शरुआत में जम्मू-कश्मीर में स्थगित किए गए अभियानों की अवधि ना बढ़ाने का फैसला किया है.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘आतंकवादियों के खिलाफ अभियान फिर शुरू किए जाएंगे.''

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रमजान के दौरान सीजफायर के इस फैसले की चौतरफा तारीफ हुई थी. अब सुरक्षा बलों को निर्देश दिया जाता है कि आतंकियों को उनके नापाक इरादे से रोकने के लिए सभी सक्षम कार्रवाई की जाए.

सीजफायर खत्म किये जाने को लेकर पिछले दिनों गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक हुई थी. बैठक के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ब्रीफ किया था. सूत्रों के मुताबिक, सेना सीजफायर लागू करने के पक्ष में नहीं थी. हालांकि जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार रमजान के मौके पर सीजफायर लागू करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी.

शहीद औरंगजेब के भाई ने कहा- मोदी जी एक के बदले 100 चाहिए, नहीं दे सकते तो हम खुद ले आएंगे

रमजान के दौरान सीजफायर के एलान के बाद 29 दिनों में 59 छोटी-बड़ी आतंकी वारदातें हुई थी. वहीं रमजान से पहले 29 दिनों में 19 हमले हुए थे. सीजफायर की घोषणा के बाद ग्रेनेड हमले में चार गुना बढ़ोतरी हुई है. रमजान के दौरान आतंकियों ने 20 ग्रेनेड हमले किये.

आतंकियों ने सीजफायर के दौरान दो बड़े हमलों को अंजाम दिया. राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं शोपियां में सेना के एक जवान को अगवा कर हत्या कर दी.

ईद पर सलमान की झलक पाने पहुंचे थे फैंस, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें VIDEO ईद के दिन सलमान खान के फैंस पर बरसी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget