एक्सप्लोरर

Assam: राजनाथ सिंह ने BTC में शांतिपूर्ण माहौल के लिए की असम सरकार की तारीफ, बोले- सभी के लिए गर्व का क्षण

Rajnath Singh: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के कोकराझार में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम नवंबर से शुरू होगा.

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (5 अगस्त) को बोडोलैंड टेरेटोरियल काउंसिल (BTC) में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए असम सरकार की तारीफ की. कोकराझार शहर में इस साल एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजन के रूप में हुई है.

इस साल के डूरंड कप के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई की कि टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मैच क्षेत्र के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और अपने राज्य और देश को गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे. 

क्या बोले राजनाथ सिंह?

राजनाथ सिंह ने कहा, "इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोकराझार और असम को मेरी बधाई. यह सभी के लिए गर्व का क्षण है. मुझे बीटीसी में ऐसा माहौल बनाने के लिए सरकार को बधाई देनी चाहिए कि ऐसे टूर्नामेंट यहां आयोजित किए जा रहे हैं."

राजनाथ सिंह ने कहा, "फुटबॉल के प्रति जो जुनून पूर्वोत्तर में देखने को मिलता है, वैसा देश के केवल कुछ ही जगहों पर दिखता है. मैंने दूसरों से सुना था कि इस क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति बहुत उत्साह है. अब मुझे यकीन है कि पूर्वोत्तर में दिल तक पहुंचने का रास्ता फुटबॉल से होकर जाता है."

एक फुटबॉल खिलाड़ी और एक अच्छे नागरिक के बीच समानता दर्शाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह एक खिलाड़ी पेनाल्टी के प्रावधानों के साथ नियमों से बंधा होता है, उसी तरह एक अच्छे नागरिक को निर्धारित कानूनों का पालन करना होता है. उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. 

क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा 

वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से साबित होता है कि बोडोलैंड में शांति लौट आई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां इस तरह के और अधिक खेल आयोजन होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोकराझार में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम नवंबर से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: 

INDIA Meeting: राहुल गांधी को राहत के बाद इंडिया की पहली बैठक, सीट शेयरिंग फॉर्मूला से लेकर संयोजक पद पर हो सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
LPG Cylinder Shortage: पेट्रोल-डीजल की तरह LPG भी स्टोर क्यों नहीं कर पाते हैं हम?
LPG Cylinder Shortage: पेट्रोल-डीजल की तरह LPG भी स्टोर क्यों नहीं कर पाते हैं हम?
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget