एक्सप्लोरर

सीमा पर चीन के साथ तनाव के बीच तीन दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए है. उन्होंने ट्वीट कर रूस जाने की दी जानकारी.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए. इस दौरान वह रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे.

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चार महीने तक यात्रा पर लगे प्रतिबंध के बाद किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है. रक्षा मंत्री की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है जब लद्दाख में चीन के साथ भारत का गतिरोध बरकरार है.

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर मास्को जाने की दी जानकारी

मास्को रवाना होने से पहले सिंह ने ट्वीट किया, “तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को रवाना हो रहा हूं. यह यात्रा भारत-रूस रक्षा और सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए बातचीत का अवसर देगी. मुझे मास्को में 75वीं विजय दिवस परेड में भी शामिल होना है.”

भारत-चीन के बीच तनाव के माहौल के बावजूद रूस यात्रा को नहीं किया स्थगित

अधिकारियों ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर तनाव होने के बावजूद सिंह ने रूस की यात्रा स्थगित नहीं की क्योंकि रूस के साथ भारत के दशकों पुराने सैन्य संबंध हैं. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रूस के उच्च अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर कई बैठकें करेंगे.

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के तीनो अंगों का सम्मिलित 75 सदस्यीय एक दस्ता परेड में हिस्सा लेने पहले ही मास्को पहुंच चुका है.

यह भी पढ़े.

Poll: क्या केंद्र सरकार ने चीन को उचित जवाब दिया, पीएम मोदी के नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित हैं? आप भी वोट करें

भारत-चीन सीमा विवाद: मनमोहन की मोदी को नसीहत, कहा- अपने शब्दों के प्रभाव पर ध्यान दें पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget