एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह की अमेरिकी रक्षा सचिव से फोन पर बात, 14 मिनट बाद मंत्रालय ने बदला बयान, क्या US से नाराज है भारत?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जिस तरह ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर श्रेय लेने की कोशिश की है, उससे भारत नाराज है. भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की अपील पर सैन्य टकराव रोका गया है.

Rajnath Singh Phone Call US: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ की फोन पर हुई बातचीत को लेकर जारी बयान रक्षा मंत्रालय ने 15 मिनट से भी कम समय में आखिर क्यों बदल दिया, ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है. दूसरे बयान में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक जैसे अहम मुद्दों को नदारद कर दिया गया.

राजनाथ सिंह ने मंगलवार शाम (1 जुलाई, 2025) को हेगसेथ से फोन पर बात की थी. बीती रात 8.16 मिनट पर जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि रक्षा मंत्री ने हेगसेथ से ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान का लंबे समय से सीमा-पार आतंकवाद को फैलाने और वैश्विक आतंकियों को पनाह देने के बारे में चर्चा की थी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत की कार्रवाई बेहद संतुलित, नॉन-एस्केलेटरी और अनुपातिक थी.

14 मिनट बाद ही बदल गया बयान
महज 14 मिनट बाद यानी 8.30 पर रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक रिलेशन्स (डीपीआर) ने संशोधित प्रेस रिलीज जारी की जो एकदम सपाट थी. दूसरे बयान में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक सहित सभी मुद्दों को हटा दिया गया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर श्रेय लेने की कोशिश की है, उससे भारत नाराज है. भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की अपील पर सैन्य टकराव रोका गया है. ट्रंप की सीजफायर में कोई भूमिका नहीं थी.

ट्रंप प्रशासन से क्यों नाराज है भारत?
भारत इस बात से भी नाराज है कि ट्रंप प्रशासन ने एक आतंकी-राष्ट्र (पाकिस्तान) और आतंकवाद से पीड़ित देश (भारत) को एक ही तराजू में तोल दिया है. दूसरी प्रेस रिलीज के मुताबिक, राजनाथ ने हेगसेथ से आतंकवाद के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए प्रशंसा की. ऐसे में राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव से हुए फोन-कॉल को लेकर जारी बयान पर भ्रम से हर कोई हैरान है. दोनों प्रेस रिलीज में हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने, युद्धाभ्यास, मिलिट्री एक्सचेंज और इंडस्ट्री सहयोग की बात की गई है.  

इस साल जनवरी में हेगसेथ ने अमेरिका के रक्षा सचिव का पदभार संभाला था. पिछले सात महीनों में राजनाथ और हेगसेथ के बीच तीन बार फोन पर बातचीत हुई है. मंगलवार को हुई फोन कॉल में राजनाथ ने हेगसेथ से जल्द मुलाकात की संभावना जताई.

ये भी पढ़ें: 

Amarnath Yatra 2025: 'बाबा ने बुलाया है तो जरूर जाएंगे', अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, बोले- 'पीएम मोदी पर पूरा भरोसा'

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget