एक्सप्लोरर

'वोटों की गिनती 8.30 बजे शुरू हुई, रुझान 8.05 पर ही आ गए', एग्जिट पोल पर क्यों भड़क गए CEC राजीव कुमार

CEC Rajiv Kumar questioned exit polls: राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव नतीजों की घोषणा से पहले कुछ घंटों में बेमेल आंकड़े सामने आते हैं, ये आंकड़े भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं.

CEC Rajiv Kumar questioned exit polls: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स की वजह से जनता में भ्रम और गलत अपेक्षाएं पैदा हो रही हैं, जिसका प्रभाव चुनाव नतीजों पर पड़ता है. उनका यह बयान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान की तारीखों के ऐलान के बाद आया. 

राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स के परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि "एग्जिट पोल्स की वजह से एक बड़ा भ्रम और विकृति उत्पन्न हो रही है. इन पोल्स पर आधारित अपेक्षाएं लोगों में बढ़ जाती हैं, जिससे मतगणना के बाद परिणामों का असंतोष होता है. यह मीडिया, खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए आत्मचिंतन का समय है."

मीडिया को मुख्य चुनाव आयुक्त की नसीहत

राजीव कुमार ने मीडिया को इस मुद्दे पर आत्म-निरीक्षण करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल्स के बारे में हमें देखना चाहिए कि सैंपल साइज क्या था, सर्वे कहां किया गया, परिणाम कैसे आए और अगर परिणाम मेल नहीं खाते तो जिम्मेदारी किसकी है, इस पर खुलासा होना चाहिए." उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के पास इस पर निगरानी रखने के लिए उपाय हैं और निश्चित रूप से समय आ गया है कि ये मीडिया संगठनों और संस्थाएं कुछ स्व-नियमन करें.

नतीजों की घोषणा और अपेक्षाओं के बीच अंतर

सीईसी के अनुसार, चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद के पहले कुछ घंटों में बेमेल आंकड़े सामने आते हैं, जो मतदाताओं के लिए भ्रमित करने वाले होते हैं. उन्होंने कहा, "वोटों की गिनती मतदान करीब तीन दिन बाद होती है और जब नतीजें के कयास उसी रोज छह बजे से शुरू हो जाती हैं, तो यह कोई वैज्ञानिक आधार पर नहीं होती."

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "जब मतगणना शुरू होती है, तो नतीजे (टीवी पर) 8.05-8.10 बजे के आसपास आने लगते हैं. यह बकवास है. ईवीएम की पहली गिनती 8.30 बजे शुरू होती है. तो क्या शुरूआती ट्रेंड्स एग्जिट पोल्स को सही ठहराने के लिए होते हैं? हम 9.30 बजे के आसपास वेबसाइट पर परिणाम डालना शुरू करते हैं इसलिए जब असली नतीजे आना शुरू होते हैं तो रुझानों में अंतर दिखता है. यह मिसमैच कभी-कभी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. इस मुद्दे पर विचार करने की जरूरत हैं."

'एग्जिट पोल्स को लेकर आत्ममंथन की जरूरत'

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव नतीजों के साथ-साथ एग्जिट पोल्स की प्रकृति और उनके प्रभाव पर गंभीर विचार की आवश्यकता जताई है. उनका कहना है कि मीडिया और अन्य जिम्मेदार संस्थाओं को एग्जिट पोल्स के लिए भूमिकाओं के लिए खुद में झांकना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कनाडा का खुला कच्चा चिट्ठा, न कोई पक्का सबूत सिर्फ भारत को बदनाम करने की रच रहा साजिश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget